विदेशी नस्ल की इस गाय का पालन करें, घर में बहेगी रोजाना दूध की नदिया

विदेशी नस्ल की इस गाय का पालन करें, घर में बहेगी रोजाना दूध की नदिया। जर्सी गाय एक विदेशी नस्ल की गाय कही जाती है। इस को गाय ज्यादा दुग्ध देने की क्षमता और कम चारे में ज्यादा दूध देने के लिए भारत में जाना जाता है साथ ही यह बेहद लोकप्रिय बन गई है। आप अगर जर्सी गाय का पालन करने का सोच रहे है तब आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। आइए आपको जर्सी गाय के पालन के बारे में कुछ बाते विस्तार से बताते है।

जर्सी गाय की खासियत और पहचान

अगर आप इसका पालन करते है तो आपको बता दे जर्सी गाय रोजाना लगभग 15-25 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। जर्सी गाय मध्यम आकार की पाई जाती है, इसका वजन लगभग 350-450 किलोग्राम पाया जाता है। इसको आप हल्के भूरे से गहरे भूरे रंग से पहचान सकते है। जर्सी गाय का सिर छोटा, थूथन काला और आंखें बड़ी पाई जाती हैं।

यह भी पढ़े: किसानों के लिए सोने से कम नहीं सोयाबीन, देखिए आज के रेट

जर्सी गाय के पालन का तरीका

जर्सी गाय के पालन के लिए आपको शेड को साफ-सुथरा और हवादार रखना बहुत जरुरी है। जहा आप गाय को रखते है वहां फर्श सीमेंटेड और हल्का ढलान वाला होना जरुरी है ताकि मूत्र और पानी आसानी से निकल जाता है। सभी जर्सी गाय को 40-50 वर्ग फीट जगह मिलना जरुरी है। आपको गाय को ठंड और गर्मी से बचाने के लिए छत और दीवारों की सही व्यवस्था करना होगा।

जर्सी गाय की देखभाल कैसे करें

जर्सी गाय की देखभाल करने के लिए आपको नियमित टीकाकरण करवाना होगा। इसके साथ ही समय-समय पर थनों की साफ-सफाई करना चाहिए। गाय को अच्छा और पौष्टिक आहार और साफ पानी देना चाहिए। बीमार पशु को समय पर पशु चिकित्सक को दिखाए।

जर्सी गाय से कमाई

अगर आप जर्सी गाय का पालन करते है तो आपको बता दे कि एक जर्सी गाय रोजाना 20 लीटर दूध दे देती है और दूध की कीमत लगभग ₹50 प्रति लीटर है, तो ₹1,000 रोजाना कमाई की जा सकती है। वही महीने में ₹30,000 तक और साल भर में ₹3,60,000 तक की कमाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े: किसानों के लिए जरूरी खबर, धान मंडी में रेट में बड़ा फेरबदल, यहां जानिए ताज़ा भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद