आम के पेड़ में दीमक का खतरा नजर आ रहा है, तो चलिए आपको बताते हैं इसका कारण और समाधान-
आम के पेड़ों में दीमक
आम के पेड़ों में दीमक की समस्या आ जाती है, जिससे पेड़ के साथ-साथ फल पर भी असर पड़ता है। आपको बता दे कि जब पेड़ में दीमक लग जाता है तो पेड़ धीरे-धीरे खोखला होने लगता है, और अंत में सूख जाता है। दीमक लगने से फल की पैदावार भी घटती जाती है। दीमक पेड़ की शाखाओं को कमजोर करने का काम करती है। जिससे तूफान में जल्दी गिर जाती है, तो चलिए आपको बताते हैं दीमक लग रहा है तो क्या कर सकते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान
उपचार के बारे में तो हम जानेंगे लेकिन उससे पहले आपको बता दे कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे पेड़ में दीमक लगने की समस्या ही ना आए। तो सबसे पहले तो पेड़ के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। पेड़ के नीचे दूसरी फसल ना लगाएं। बहुत ही ज्यादा जमीन की कमी है तो हल्दी लगा सकते हैं। इसके अलावा खरपतवार भी हटा दे। पेड़ के नीचे घास-फूस नहीं रखना है। एक निश्चित समय में सफाई करें। अगर नीचे के तने में कोई भी नई शाखाएं है तो उन्हें हटा दें।

समाधान जानें
आम के पेड़ में अगर दीमक लगने की समस्या आ रही है तो रासायनिक और घरेलू उपाय भी है जिससे पेड़ों को दीमक से बचाया जा सकता है-
- पेड़ो को कीट से बचाने के लिए नीम खली का इस्तेमाल कर सकते है। जी हाँ पेड़ के नीचे मिट्टी में नीम की खली और करंज की खली मिलाने से मिट्टी स्वस्थ रहती है, और रोग बीमारी का खतरा नहीं होता। जिससे दीमक जैसी समस्या भी नहीं पनपती।
- पेड़ में दीमक लग गया है तो उसके लिए रीजेंट अल्ट्रा डाल सकते हैं। छोटा पेड़ में 10 ग्राम, बड़ा पेड़ में 15 ग्राम डाला जाता है।
- इसके अलावा क्लोरोपेरीफास भी डाल सकते हैं। 1 लीटर पानी 3 एमएल मिलाकर स्प्रे करना है। जिसके लिए पहले दीमक हटाना है और फिर दवा डालना है। जिससे अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
- दीमक पेड़ में लगता है तो इसके लिए सबसे पहले दीमक को हटाकर चूना के घोल में 5 ग्राम ग्राम ब्लिटॉकस एवं दो मिलीलीटर क्लोरोपाईरोफोस का घोल अच्छे से तैयार करके ब्रश से तने में लगा सकते हैं इससे भी मदद मिलेगी।
- घरेलू नुस्खे आजमाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा और साबुन के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन पेड़ों में दिमाग से छेंद हो गया है उनमें भी बेकिंग सोडा का घोल डालने से मदद मिलती है।