किसानों के लिए फायदे का सौदा है ये जड़ी बूटी की खेती, विदेशों में भी है खूब डिमाडं खेती से हो जाएंगे मालामाल, जाने नाम और काम

इस जड़ी बूटी की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब अधिक मात्रा में होती है। तो चलिए जानते है कौन सी जड़ी बूटी की खेती है।

किसानों के लिए फायदे का सौदा है ये खेती

आज हम आपको एक ऐसी जड़ी बूटी की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत फायदे की साबित होती है इस जड़ी बूटी का उपयोग आयुर्वेद की कई दवा, सिरप, कैप्सूल जैसी औषधि को बनाने के लिए किया जाता है। ये दिमाग को तेज करने के लिए बेहद कारगर साबित होती है इसकी मांग देश विदेश में बहुत अधिक होती है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है ब्राह्मी की खेती की ब्राह्मी की खेती बहुत लाभकारी होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।

यह भी पढ़े Gardening tips: फरवरी आने से पहले ही अपराजिता के पौधे में डालें ये खाद, ढेरों फूलों से लद जाएगी बेल माली ने खुद इस्तेमाल करके दिखाया कमाल

ब्राह्मी की खेती

अगर आप ब्राह्मी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। ब्राह्मी की खेती लिए भुरभुरी और समतल मिट्टी की ज़रूरत होती है इसकी खेती के लिए पहले जमीन की जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में ज़मीन को प्लाटों में बदलने के बाद तुरंत सिंचाई करनी चाहिए। ब्राह्मी की फ़सल में अच्छी पैदावार के लिए खरपतवार नियंत्रण ज़रूरी है। रोपाई के बाद इसकी फसल कटाई के लिए करीब 4 महीने तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप ब्राह्मी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है ब्राह्मी एक औषधीय पौधा है इसका वानस्पतिक नाम बेकोपा मोनिएरी है। एक एकड़ में ब्राह्मी की खेती करने से करीब 40 क्विंटल तक सूखी पत्तियों की पैदावार मिल सकती है। ब्राह्मी की सूखी पत्तियों को सीधे बाज़ार में बेचा जा सकता है। आप ब्राह्मी की खेती से करीब 1 से 2 लाख रूपए की कमाई कर सकते है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद