खीरा इस समय आसानी से बाजार में उपलब्ध है। बता दे कि यह पेट की गन्दगी को साफ कर सकता है, कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है, यहाँ जानें इसे खाना किस तरीके से है-
खीरा करेगा पेट की गंदगी साफ
खीरा सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरा में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि पेट के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। पेट की गंदगी को यह वह निकाल सकते हैं। खीरा में पानी और फाइबर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग के गुण पाए जाते हैं जो की कब्ज की समस्या से एक व्यक्ति को राहत दिला सकते हैं। लेकिन इसका सेवन भी सही तरीके से करना होगा, तो चलिए आपको बताते हैं कैसे कब खाना है खीरा।
खीरा का सेवन कैसे करें
- खीरा खाने के कई तरीके हैं, जिससे पेट को फायदा होता है। जिसमें सुबह खाली पेट अगर खीरा का सेवन किया जाता है तो शरीरको हाइड्रेशन प्राप्त होता है। पाचन की क्रिया बढ़िया तरीके से होती है। पेट की गंदगी साफ हो जाती है, और पूरे दिन बहुत हल्का महसूस होगा। अगर पेट भारी-भारी लगता है तो खीरा का सेवन कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं करना है, नहीं तो गैस की समस्या पैदा हो जाती है।

- इसके अलावा खीरा दही के साथ खाने पर भी बहुत ही ज्यादा फायदा प्राप्त होता है। पाचन सही तरीके से होता है। खीरा और दही का कॉन्बिनेशन बहुत ही दमदार होता है, कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए। लेकिन अगर आप दही नहीं खाते हैं तो चलिए दूसरे तरीका बताते हैं।
- खीरा का जूस भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आसानी से इसका सेवन किया जा सकता है। सुबह खीरा का जूस पी सकते हैं। पेट की गंदगी से साफ होगी। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि तुरंत खीरा का जूस बनाकर पी जाए। उसे कुछ देर के लिए रखे नहीं। नहीं तो के फायदे नहीं मिलते हैं। किसी भी जूस को ताजा ही पीना चाहिए रखकर नहीं।