नींबू के पौधे में फूल, फल नहीं आ रहा है पुराना पौधा हो गया है, तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी खाद देने से इस साल आपके नींबू के पौधे में फल आएंगे-
गर्मी में नींबू की डिमांड
गर्मियों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है। इस समय कीमत तेजी से ऊपर जा रही है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हमारे घर में भी नींबू का पौधा होता तो अच्छा होता। कई लोगों ने लगाया भी हुआ होगा। लेकिन कुछ कारण की वजह से नींबू के पौधे में फल नहीं आते हैं, या फूल आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं नींबू की देखभाल कैसे करें। क्या खाद दे तो ज्यादा फल आएंगे।
नींबू की देखभाल
अगर आपके घर में नींबू का पौधा लगा हुआ है, तो उसे उचित देखभाल की जरूरत होगी। जैसे कि समय-समय पर पानी देना चाहिए। मिट्टी में नमी बनाकर रखना है। लेकिन जब पौधे में फूल आने लगते हैं। उस समय पानी कम देना चाहिए। इसके अलावा एक महीने के अंतराल में पौधे को गोबर का देनी चाहिए। अगर 12 इंच के गमले में लगा हुआ है तो 400 ग्राम की मात्रा में गोबर की खाद देनी है। गोबर की खाद हमेशा पुरानी इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए आपको नींबू के फल ज्यादा लेने के लिए क्या डालना है बताते हैं।

ज्यादा नींबू लेने के लिए खाद
नींबू के पौधे में फल-फूल नहीं बन रहा है तो इसके लिये एनपीके 13045 करीब एक चम्मच और एक चम्मच सीवीड फर्टिलाइजर, 400 एमएल पानी में मिलाकर मिट्टी में मिलाने से फल अधिक आते हैं। सीवीड फर्टिलाइजर पौधे के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे नई शाखाएं भी आएंगी, जिससे फल अधिक मात्रा में आएंगे। एनपीके 13045 में उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है जो पौधे के लिए लाभकारी है।
इसके आलावा नींबू के पौधे के लिए गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, और सरसों की खली भी अच्छा विकल्प है। लेकिन महीने में एक बार ही कोई एक खाद देना चाहिए। गर्मी में ठंडी खाद देना चाहिए।