आज हम आपको एक ऐसी महिला किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कहानी सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे क्या आपने कभी सुना है कि राजस्थान की तपती जमीन पर फलों की खेती की जा सकती है लेकिन ऐसा कर दिखाया है यहां की महिला किसान संतोष देवी ने यहां कई प्रकार के फलों और नर्सरी से लगभग सालाना 40 लाख रुपए की कमाई कर लेती है।
आपको बता दे कि यह महिला किसान जिनका नाम संतोष खेदड़ है और यह राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की रहने वाली है इन्होंने वह कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे लोग नहीं कर सकते उन्होंने लोगों की गलत धारणाओं को झूठा साबित कर दिया है। आइए इस महिला की सफलता के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे की खेती की पहल
इस महिला किसान ने सालों पहले लगभग साल 2015 में केवल 1.25 एकड़ जमीन में 100 सेब के पौधे लगा करके इसकी शुरुआत की थी जो कि पहले बहुत ही चुनौती से भरा हुआ रास्ता था लेकिन इन्होंने हार ना मानते हुए राजस्थान की तपती जमीन और गर्मियों के मौसम में तापमान जहां का लगभग 45 डिग्री से ऊपर रहता है और इस जमीन फल उगाना बहुत ही मुश्किल कार्य है लेकिन इन्होंने यह संभव कर दिखाया है। बता दे कि संतोष देवी ने HRMN-99 नाम की से की किस्म की खेती शुरू कर दी जो की गर्म तापमान में उग सकती है इस प्रकार इन्होंने अपनी सफलता की कहानी शुरू की थी।
यह भी पढ़े: नौकरी छोड़ डेयरी फार्मिंग से आज महिला कमा रही लाखों रुपए महीने का मुनाफा, आज 12 गायों का कर रही पालन
जैविक खेती का तरीका अपनाया
महिला किसान संतोष देवी का कहना है कि वह खेती पूरी तरह से जैविक प्रकार से करती है इसमें किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है यह पूरी तरह से जैविक प्रकार से खेती करती है और इससे फसल की गुणवत्ता भी अच्छी होती है और शुद्ध फल होते हैं इसके साथ ही मार्केट में इसको दाम भी बहुत अच्छे मिल जाते हैं।
कई फलों की करती है खेती
महिला किसान संतोष देवी केवल सेब की खेती नहीं करती है बल्कि उनके साथ कई सारे फलों की भी खेती करती है जिसमें अनार, चीकू, नींबू, किन्नू और मौसमी फल शामिल है। इस महिला किसान के खेत में लगभग 220 अनार के पेड़ लगे हुए हैं। इसके साथ ही 40 किलो अनार का उत्पादन यह कर लेती है बता दे कि इन अनारों को मार्केट में वह ₹200 प्रति किलो बेचती है जिससे उनको अच्छा खासा मुनाफा मिल जाता है।
नर्सरी से कमाई
आपको बता दे कि इस महिला किसान संतोष देवी ने एक नर्सरी भी तैयार कर रखी है जिससे वह साल भर में लगभग 25 लाख रुपए की कमाई कर लेती है। इतना ही नहीं यह अलग-अलग प्रकार के फलों की खेती करके भी 40 लाख रुपए सालाना की कमाई करती है। इस प्रकार वह साल भर में लाखों रुपए की कमाई कर लेती है।