नौकरी छोड़ डेयरी फार्मिंग से आज महिला कमा रही लाखों रुपए महीने का मुनाफा, आज 12 गायों का कर रही पालन

नौकरी छोड़ डेयरी फार्मिंग से आज महिला कमा रही लाखों रुपए महीने का मुनाफा, आज 12 गायों का कर रही पालन। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक अनोखी मिसाल है। आपको बता दे की इस महिला ने नौकरी छोड़कर अपने कई सपनों को साकार करने की चाह में डेयरी फार्मिंग शुरू की आज वह आत्मनिर्भर बनकर खुद लाखों रुपए की कमाई कर रही है। आपको बता दे कि यह महिला पहले नर्स हुआ करती थी लेकिन इन्होंने नौकरी छोड़कर पशुपालन का धंधा शुरू कर दिया और आज वह लाखों रुपए कमा रही है। आइए इस महिला की कहानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लोगों ने बनाया मजाक

जब महिला पूनम ठाकुर ने पशुपालन करने के बारे में सोचा तो लोग उनको मजाक का पात्र बनाने लगे इतना ही नहीं लोगों का यह भी कहना था कि एक महिला पशुपालन कैसे कर सकती है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की बातों को अनसुना करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर बनने और अपने सपने को साकार करने की ओर अपने कदम बढ़ाए और इन्होंने ठान लिया कि लोगों की आलोचनाओं की परवाह न करते हुए वह आगे बढ़ेगी और अपना कार्य करेगी।

यह भी पढ़े: पारंपरिक खेती से नहीं हो पा रहा था गुजारा तो थक-हार कर अपनाई खीरे की खेती, आज 30 हजार की लागत में हो रही लाखों में कमाई

इस प्रकार वह लगातार मेहनत करती रही और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत डेयरी फार्मिंग शुरू कर दी। इसके बाद में आज उनकी डेयरी को शुरू किए हुए लगभग 9 महीने का समय हो चुका है और आज वह हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर रही है। पूनम के पास लगभग 12 गाय मौजूद है।

अपने नाम का लहराया परचम

पूनम ठाकुर द्वारा अपनी गायों को लेकर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में इन्होंने सफलता हासिल की और लोगों के बीच में अपने नाम का परचम लहरा दिया पूनम इस मेले में लगभग चार पशुओं को लेकर सम्मिलित हुई थी जिसमें से तीन पशुओं को अलग-अलग कैटेगरी में पहला तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त हुआ जिसके बाद में सब लोगों का कहना है कि पूनम मेले में हिस्सा लेने वाली एक इकलौती पहली महिला है जिन्होंने अपने नाम का यहां परचम लहरा दिया है।

लोगों को दे रही रोजगार

पूनम ठाकुर पशुपालन से अच्छा खासा मुनाफा कमा रही है इतना ही नहीं वह कई लोगों को रोजगार भी दे रही है। आपको बता दे कि पूनम की डेयरी फार्म पर लगभग तीन महिलाएं काम करती है और वह खुद भी इस कार्य में मेहनत करती है।

कितनी हो रही कमाई

आपको बता दे पूनम ठाकुर पशुपालन का कार्य करती है जिसमें उनके पास 12 गाय मौजूद है और वह रोजाना लगभग 230 लीटर दूध का उत्पादन देती है। जिससे पूनम हर महीने लगभग 2.5 लाख रुपए तक की कमाई कर लेती है।

यह भी पढ़े: गेहूं की कटाई के समय किसान भाई अपनाएं यह नियम, ऐसा ना करने पर प्रशासन करेगा कड़ी कारवाही

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद