इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में सबसे अधिक होती है ये फल खाने में बहुत लाजवाब होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
इस फल की खेती से धनवान होंगे किसान
खजूर की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको खजूर की एक ऐसी लोकप्रिय किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है खजूर की इस किस्म से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि ये मार्केट में भी बहुत डिमांडिंग होती है खजूर की ये किस्म अपने बड़े आकार, मुलायम बनावट और भरपूर स्वाद के लिए जानी जाती है। इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है हम बात कर रहे है खजूर की मेडजूल खजूर किस्म की खेती की ये खजूर की एक लोकप्रिय किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप खजूर की मेडजूल खजूर किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पहले अच्छे से जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मेडजूल खजूर की खेती गर्म और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाती है इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली गहरी और बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी रहती है। इसके पौधे इस किस्म के बीज के माध्यम से पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसके बीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। रोपाई के मेडजूल खजूर का पेड़ करीब 3-5 साल में फल देने लगता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप मेडजूल खजूर की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है। मेडजूल खजूर के एक पेड़ से करीब 100-200 किलो फल प्रतिवर्ष प्राप्त होते है एक एकड़ में मेडजूल खजूर की खेती से आप लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। मेडजूल खजूर की खेती बहुत मुनाफे वाली साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।