कड़कनाथ पालन से लिखें अपनी सफलता की कहानी, स्वाद और संपत्ति का तगड़ा संगम

कड़कनाथ पालन से लिखें अपनी सफलता की कहानी, स्वाद और संपत्ति का तगड़ा संगम। कड़कनाथ मुर्गे के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह मुर्गा अपने काले रंग की त्वचा, मांस और अधिक प्रोटीन और कम वसा वाले गुणों के चलते भारत में बहुत ज्यादा फेमस है। कड़कनाथ मुर्गे का खास तौर पर मध्यप्रदेश के झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिलों में पालन किया जाता है। इसका मांस बहुत फायदेमंद होता है जिसकी वजह से इसको लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है।

कड़कनाथ मुर्गे की पहचान

कड़कनाथ मुर्गे को पहचाना बहुत आसान होता है इसका पूरा शरीर, मांस, खून, हड्डियाँ काले रंग की होती है। इसके मांस में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते है। कड़कनाथ का मांस हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कड़कनाथ के अंडे बाकि मुर्गियों की तुलना में इनका मांस और अंडे महंगे बेचे जाते हैं।

यह भी पढ़े: सरसों के भाव में हुई 300 रूपए की बढ़ोतरी, जाने 27 मार्च के ताजा मंडी के भाव

कड़कनाथ मुर्गी पालन का तरीका

कड़कनाथ मुर्गे के पालन के लिए आपको सबसे पहले स्थान और शेड की व्यवस्था करनी होगी जहां पर मुर्गियों को पालने के लिए हवा आने वाली जगह और सूखा हुआ शेड तैयार करना होगा। कड़कनाथ मुर्गे को पौष्टिक आहार देना बहुत जरूरी होता है। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन होना जरुरी है। समय पर पानी देना और समय-समय पर टीकाकरण करवाना जरुरी है। इस प्रकार आप कड़कनाथ मुर्गे का पालन कर सकते है।

कड़कनाथ मुर्गा पालने के कई फायदे

कड़कनाथ मुर्गे के पालन से कई फायदे आपको मिलते है जैसे कड़कनाथ मुर्गे में कम चर्बी और अधिक प्रोटीन होने के वजह से बाजार में बहुत ज्यादा डिमांड है। इसके कई औषधीय गुण होने की वजह से लोग इसको शरीर के लिए फायदेमंद मानते हैं। कड़कनाथ मुर्गे के पालन से कम लागत में तगड़ा मुनाफा होता है। कड़कनाथ मुर्गे का मांस और अंडे महंगे बिकते है।

कड़कनाथ मुर्गी से कमाई

कड़कनाथ मुर्गी एक साल में लगभग 100-150 अंडे देती है। वही कड़कनाथ मुर्गे का वजह लगभग 6-8 महीने में 1.5-2 किलो तक होता है। एक अंडा लगभग 20 से 50 रूपए में बिकता है। इसका मांस भी महंगा बिकता है। इस हिसाब से आप कड़कनाथ मुर्गे से तगड़ी कमाई कर सकते है।

यह भी पढ़े: विदेशी नस्ल की इस गाय का पालन करें, घर में बहेगी रोजाना दूध की नदिया

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद