आज हम आपको एक ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने पहले पारंपरिक खेती में खूब नुकसान उठाया इसके बाद अब वह फलो और सब्जियों की खेती से जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। हम जिस किसान के बारे में बात कर रहे हैं बहुत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित ग्राम कोटिया के निवासी है और इनका नाम संजय है। उनके पास लगभग 20 एकड़ जमीन है जिस पर वह एक समय में धान और गेहूं की खेती करते थे।
इसके बाद वह बागबानी फसलों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं इस किसान की उपलब्धि और मेहनत को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा इनको सम्मानित भी किया गया है। उनकी बागबानी के फसलों में केला, नींबू, पपीता, बेर, बेल, अमरूद और कई सब्जियों की खेती करते हैं। आइए इस किसान की पूरी कहानी के बारे में जानते हैं।
किसान को दी गई विशेष ट्रेनिंग
आपको बता दे कि किसान संजय कुमार को आत्मा के माध्यम से राज्य के बाहर एक खास ट्रेनिंग दी गई जिसमें उनको उन्नत कृषि तकनीकियों के बारे में और उनको कैसे अपनाना है और कैसे सफलता हासिल करनी है इसके बारे में इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई प्रणाली के लाभ के बारे में और पानी को कैसे बचाना है और उत्पादन कैसे बढ़ाया इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के किसान ने पेश की नई मिसाल, बंजर जमीन में उगाई कई फसले, आज हो रही करोड़ों की कमाई
सरकार द्वारा किया गया सम्मानित
किसान ने इस फिल्ड में सफलता हासिल कर ली है। किसान संजय कुमार को बिहार सरकार द्वारा उनकी लगन और मेहनत से सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया है।
आधुनिक तकनीकियों का महत्व
किसान द्वारा आधुनिक तकनीकियों को अपनाकर और वैज्ञानिक पद्धतियों से उत्पादन बढ़ाने इसके साथ ही सरकार किसानों को बागबानी की खेती में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कई सारी योजनाएं शुरू कर रही है। जिससे कि किसानों की आय बढ़ सके।
यह भी पढ़े: इंजीनियरिंग छोड़ आज अनोखे तरीके से मछली पालन कर किसान कमा रहा लाखों की संपत्ति