किसानों को अगर आसपास की मंडी में अच्छी कीमत नहीं मिल रही है तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। बड़े शहरों की मंडियों तक अपनी फसल को पहुंचाने के लिए सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं-
ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा देगी सरकार
किसान बड़ी मेहनत से फसल तैयार करते हैं। लेकिन जब मंडी में कीमत गिर जाती है तो किसानों की लागत भी नहीं निकलती है। जैसे कि कुछ समय पहले कई किसानों का टमाटर ₹2 किलो बिक रहा था। जिसकी वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा था, जिसकी चर्चा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने एक नई योजना बनाई है।
जिसके तहत किसानों को अब बड़ी मंडियों में अपनी उपज ले जाने के लिए उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। यानी कि ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा सरकार उठाएगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की बड़ी मंडियों में ₹40 किलो तक टमाटर बिक रहा है। जबकि हमारे यहां के किसान ₹2 किलो अपना टमाटर बेंच रहे हैं। जिससे उनकी लागत तक नहीं निकल रही है तो अब सरकार बड़े शहरों तक उनकी सब्जी पहुंचाने में मदद करेगी।
वीडियो में देखे कृषि मंत्री का ऐलान
नीचे लगी पोस्ट में आप देख सकते हैं कृषि मंत्री ने स्वयं यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमने तय किया कि अगर कोई किसान अपने उत्पाद को कहीं बाहर बेचना चाहता है, अच्छी कीमत लेना चाहता है तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा सरकार वहन करेगी। यह मदद किसानों को केंद्र और राज्य सरकार से मिलेगी।
हमने तय किया है कि अगर कोई किसान अपने उत्पाद को कहीं बाहर बेचना चाहता है तो उसके ट्रांसपोर्टेशन का खर्च सरकार वहन करेगी। pic.twitter.com/Jo0VDMeugY
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 18, 2025
तुअर, मसूर और उड़द की MSP पर खरीदी
साथ ही किसान भाइयों को आपको बता दे कि तुअर, मसूर और उड़द जैसी फसलों की सरकार एमएसपी पर खरीदी करेगी। यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान उड़द, मसूर और तुअर जैसी फसलों की बिक्री कर सकते हैं। जिससे उनको इन फसलों की खेती में भी मुनाफा होगा। सरकार उचित मूल्य पर खरीदी करेगी। जिसमें किसानों से आने वाले 4 वर्षो तक सरकार इन फसलों के उत्पादन का 100% खरीदी करेगी।