इस फल की डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है क्योकि ये फल साल में सिर्फ एकबार आता है। इसकी खेती से किसान बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
जनवरी में करें इस फसल की बुआई
इस फल की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी खेती में खर्चा बहुत कम होता है और मुनाफा बहुत अधिक होता है। इस फल की मांग बाजार में बहुत ज्यादा देखने को मिलती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और इसका स्वाद खाने में बहुत लाजवाब होता है। आप इस फल की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है तरबूज की खेती की तरबूज की खेती के लिए अगर किस्म की बात करें तो सागर किंग तरबूज की एक बेहतरीन अधिक उपज देने वाली किस्म है।

कैसे करें खेती
तरबूज की खेती बहुत फ़ायदेमदं होती है इसकी खेती के लिए उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का चुनाव करना चाहिए। लाल रेतली और मध्यम भूमि में इसकी अच्छी पैदावार होती है। तरबूज की बुआई के लिए मिट्टी का तापमान 65°F होना चाहिए। इसकी बुआई के लिए अच्छे किस्म के बीज का चुनाव करना चाहिए। एक एकड़ में 1.5 से 2 किलो बीज की ज़रूरत होती है। तरबूज की बुआई के लिए 4-6 बीजों को 1-2 इंच की गहराई पर और 4 फ़ुट की दूरी पर बोना चाहिए। बुआई के बाद इसकी फसल करीब 70 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। तरबूज की बुआई का समय दिसंबर से जनवरी में शुरू हो जाता है और मार्च में इसकी हार्वेस्टिंग होती है।
कितनी होगी कमाई
तरबूज की खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलती है क्योकि इसकी मांग बाजार में बहुत होती है लोग इसको खाना काफी ज्यादा मात्रा में पसंद करते है। एक एकड़ में तरबूज की खेती करने से करीब 300 से 450 क्विंटल तक उत्पादन होता है। आप तरबूज की खेती से करीब 2 से 3 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। इस फल की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।