शकरकंद गमले में उगाया जा सकता है। चलिए शकरकंद लगाने का सबसे सरल तरीका जानते हैं-
शकरकंद खाने के फायदे
शकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने के कई फायदे हैं। इससे आयरन की कमी दूर होती है। ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसमें कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें विटामिन b6 डायबिटिक है, हार्ट डिजीज के लिए फायदेमंद होता है। किडनी के लिए भी शकरकंद फायदेमंद है। शकरकंद में पोटेशियम पाया जाता है। चलिए तब जानते हैं शकरकंद जब इतना सेहत के लिए फायदेमंद है तो इसे घर पर कैसे उगाया जा सकता है।
यह भी पढ़े- सभी किसानों को खेत में बोरिंग करने के लिए 80% तक सब्सिडी दे रही सरकार, 15 जनवरी से पहले यहां करें आवेदन
शकरकंद कैसे उगाए
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार शकरकंद उगाने के बारे में जानकारी ले-
- अभी बाजार में शकरकंद मिल रहा है, इस लिए आसानी से उगा सकते हैं।
- नवंबर-दिसंबर में शकरकंद लगा सकते हैं।
- वह शकरकंद जो आकार में थोड़े छोटे हैं उन्हें आप नहीं खा रहे हैं तो उन्हें गमले में लगा सकते हैं।
- गमले में मिट्टी में शकरकंद लगाने के बाद गमले में बेल तैयार हो जाएगी।
- इस बेल को जून जुलाई में काटकर दूसरे गमलें में लगा सकते हैं।
- कटिंग का आकार एक या डेढ़ फीट रखें।
- आधी कटिंग जमीन में होगी और कुछ हिस्सा बाहर।
- जमीन के अंदर जितनी कटिंग आप रख रहे हैं उतने के पत्ते हटा दे और मिट्टी से ढक कर पानी दे।
- आने वाले दिसंबर महीने में गमले से शकरकंद मिल जाएगा।
- शकरकंद इस महीने में जो लगाएंगे वह 6 महीने में तैयार हो जाएगा।
- शकरकंद लगाने के लिए मिट्टी के बात करें तो 50% सामान्य मिट्टी मे 40% गाय का गोबर और 10% नदी की रेत मिलाना है।
- एक गमले में दो या तीन स्टेम लगा सकते हैं।
- अच्छी पैदावार के लिए जब सिंचाई करते हैं उस समय 2 लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट मिलाकर सिंचाई करें।
- शकरकंद की फसल 100 से 140 दिन की रहती है।
- अगर आप चाहे तो बरसात के समय नर्सरी से शकरकंद की पौध लेकर भी लगा सकते हैं।
- शकरकंद के पौधे लगाने के लिए 12 इंच गहरा ग्रो बैग ले इसमें बढ़िया से पौधे को विकसित होने की जगह मिलेगी।