रबी की फसल में मिश्रित खेती को दे बढ़ावा कमाई के साथ-साथ मिट्टी में भी होगा सुधार, जाने क्या है मिश्रित खेती

देशभर में अब फिलहाल रबी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग रबी की फसलों की खेती करते हैं। इस समय बुवाई चल रही है। इस सीजन में आप मिक्स क्रॉप्स आकार इसके फायदे उठा सकते हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह मिक्स क्रॉप्स।

मिक्स क्रॉप्स

मिक्स क्रॉप्स की बात करें तो क्या आप जानते हैं कि आखिर मिक्स क्रॉप्स है क्या। अगर नहीं जानते तो आपको बता दे कि यह वह प्रणाली है जिसमें एक ही खेत में कई तरह की फसलों की खेती की जाती है। इससे दो फायदे देखने को मिलते हैं एक तो इससे पैदावार और मुनाफा अच्छा मिलता है दूसरा इससे मिट्टी की सेहत सुधार होता है।

यह भी पढ़े: मात्र ₹20 के खर्चे में लाए बोतल और 2 किलो गुड़ से तैयार करें वेस्ट डिंकपोजर, रासायनिक उर्वरक को भी देगा मात, जाने तैयार करने की विधि

मिश्रित खेती से कम जगह में आप ज्यादा पैदावार ले सकते हैं इसके साथ ही छोटी सी जगह में कई तरह की फसलों की पैदावार ले सकते हैं इसे मिश्रित खेती से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता भी बढ़ती है। आईए जानते हैं इसमें किस-किस फसल की खेती की जा सकती है साथी इसके फायदे क्या है।

मिश्रित खेती के फायदे

  • मिश्रित खेती से खरपतवार नहीं आता है बल्कि कभी-कभी तो उगता ही नहीं है मिश्रित खेती का यह एक अनोखा फायदा है।
  • मिश्रित खेती से कीटो और बीमारियों का प्रसार बहुत कम हो जाता है साथ ही इसे मिट्टी का कटाव भी रुकता है।
  • मिश्रित खेती में गेहूं के साथ आप सरसों, चना और मसूर की खेती करके बीच-बीच में आलू भी उग सकते हैं इस प्रकार आप इस मिश्रित खेती का लाभ उठा सकते हैं।
  • मिश्रित खेती में इसके साथ ही आप अलसी, चना, मसूर या आलू के बीज सरसों की खेती कर सकते हैं। इस प्रकार मिश्रित खेती के कई तरह से लाभ उठाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: मटर की फसल को रोगो और कीटों से कोसों दूर रखेगा यह फॉर्मूला, जान लो वरना पछताओगे

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद