मुर्गी और बकरी पालन हुआ पुराना अब बटेर पालन करके होगी लाखों-करोड़ों की पूंजी जमा, जाने बटेर पालन का तरीका

मुर्गी और बकरी पालन हुआ पुराना अब बटेर पालन करके होगी लाखों-करोड़ों की पूंजी जमा। लोग आज के समय में पशुपालन की तरफ रुख कर रहे हैं। पशुपालन करके लोग कम समय और कम लागत में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने की और आगे बढ़ रहे हैं। फिलहाल मुर्गी और बकरी पालन करके लोग कमाई करते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बकरी और मुर्गी पालन से भी ज्यादा कमाई देता है।

हम जिस पक्षी की बात कर रहे हैं उसका नाम बटेर है। बटेर पालन कैसे किया जाता है और इससे कैसे कमाई की जाती है इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

बटेर पालन

आज के समय में अधिकतर लोग पशुपालन के जरिए पैसा कमाना और इसका बिजनेस करने की और आगे बढ़ रहे हैं। कमाई के मामले में बटेर पालन बहुत शानदार ऑप्शन है। बटेर का मीट और इसके अंडे मुर्गियों के अंडों से महंगे बिकते हैं। मार्केट में इसकी मुर्गियों के अंडों से और मुर्गियों के मांस से ज्यादा डिमांड रहती है। इसका मांस बहुत स्वादिष्ट होता है जिसकी वजह से लोग इसे खाना पसंद करते हैं और इसकी डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा रहती है।

यह भी पढ़े: ग्वार, सरसों और बाजारा की कीमतों ने मारी ऊंची छलांग, जाने क्या है नए ताजा रेट

बटेर पालन करने का तरीका

बटेर पालन करने का तरीका बिल्कुल देसी मुर्गियों की तरह ही होता है इनका पालन ठीक देसी मुर्गियों की तरह ही किया जाता है। अगर आप 50 बटेर का पालन करते हैं तो आपको इसके लिए एक बड़ा सा पिंजरा तैयार करना होगा। जिसमें आप इनको रख सकेंगे यह पिंजरा आसपास से खुला होना चाहिए क्योंकि बटेर को खुले वातावरण में रहना पसंद होता है। बटेर को खाने में सोयाबीन की खल्ली और मकई के साथ ओयस्टर शेल जैसी चीजे खिलाई जाती है।

बटेर को इन सब चीजों का सेवन करवाया जाए तो यह तेजी से ग्रोथ करती है साथ ही इसके स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए और जल्दी ग्रोथ करने के लिए मांस भी खिलाते हैं। बटेर लगभग 6 से 7 सप्ताह में ही अंडे देने शुरू कर देती है। बटेर के अंडे बहुत महंगे बिकते हैं।

बटेर के अंडे और मांस की मार्केट में डिमांड

बटेर के अंडों की मार्केट में मुर्गी के अंडों से ज्यादा डिमांड रहती है। साथ ही बटेर के अंडे मुर्गी के अंडों से ज्यादा महंगे बिकते हैं। बटेर का मांस खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। जिसकी वजह से इसको महंगे दामों में बेचा जाता है और लोग इसे खाना पसंद करते हैं जिसकी वजह से इसकी मार्केट में खूब ज्यादा डिमांड रहती है।

बटेर पालन से कमाई

अगर आप बटेर का पालन करते हैं तो आप इसके अंडे और मांस को बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके अंडे और मांस दोनों ही ज्यादा कीमत में बिकने की वजह से इसे कमाई भी बहुत ज्यादा होती है।

यह भी पढ़े: पीएम किसान योजना के जरिए किसानों के साथ हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी, जाने इससे बचने का तरीका

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद