पीएम किसान योजना सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है। पीएम किसान योजना के जरिए कई किसानों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार तेजी पर है। ऐसे में सरकार की तरफ से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सरकार ने इस योजना के जरिए हो रही किसानों के साथ धोखाधड़ी और ठगी को लेकर किसानों को सावधान रहने की बात कही है। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह धोखाधड़ी आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा किसानों को इस धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ खास टिप्स दी गई है।
पीएम किसान योजना
प्रधानमंत्री किसान योजना के चलते इसके पात्र किसानों को वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से मिलती है। वही इस योजना के लाभार्थी किसानों को साल भर में₹6000 की राशि प्राप्त होती है। इस राशि को सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डाला जाता है। बता दे यह बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए से भेजी जाती है।
किसानों को सतर्क रहने की सलाह
किसानों के साथ ऑनलाइन इस योजना के जरिए धोखाधड़ी की जा रही है। जिसके चलते किसानों को इन बातों का ध्यान रखना होगा।
- निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचाना होगा।
- आधिकारिक स्त्रोतो का इस्तेमाल करने से बचना होगा।
- संदिग्ध में संदेश या कॉल से सावधानी बरतना होगा।
- मैसेज के जरिए फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचना होगा।
- नियमित रूप से अपने बैंक के खाते की जांच करना अनिवार्य है।
ईकेवाईसी है जरूरी
सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को ऑनलाइन ईकेवाईसी करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके जरिए ही किसान अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक से कर पाएंगे। जिससे की इनके खाते में सीधे पैसा आ सके।
यह भी पढ़े: ग्वार, सरसों और बाजारा की कीमतों ने मारी ऊंची छलांग, जाने क्या है नए ताजा रेट