मुर्रा भैंस को टक्कर देती है इस नस्ल की भैंस, जाने इस नस्ल की कीमत और खासियत

मुर्रा भैंस को टक्कर देती है इस नस्ल की भैंस, जाने इस नस्ल की कीमत और खासियत, आजकल खेती के साथ साथ कई किसान पशु पालन करते नजर आते है। लेकिन इस देश में पशुपालन सदियों से हो रहा है। इसमें डेयरी व्यापार बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। व्यापार के लिए डेयरी में गाय और भैंस पालन करना एक तगड़ा विकल्प माना जाता है। आज के समय में लोग डेयरी से जुड़े हुए काम करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं। जिसके लिए एक अच्छी नस्ल की भैंस का चुनाव करना बहुत ज्यादा जरूरी है। जिसमे मेहसाणा भैंस बहुत अच्छी नस्ल है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते है।

मेहसाणा भैंस पालन का मूल स्थान और पालन क्षेत्र

मेहसाणा भैंस के पालन को लेकर यह बड़ी खबर है इसकी उत्पत्ति गुजरात के मेहसाणा जिला में हुई ऐसा कहा जाता है। जिससे कारण इस नस्ल का नाम मेहसाणा रखा हुआ है। जिसके साथ ही यह भैंस गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, अहमदाबाद और गांधीनगर और महाराष्ट्र में मिलती है। इस भैंस को यूपी, बिहार और बाकि राज्यों में भी पालते है।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन हुए शुरू, जाने क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मेहसाणा भैंस को कैसे पहचाने

मेहसाणा भैंस दिखने में बिल्कुल मुर्रा भैंस के जैसे ही नजर आती है। मेहसाणा भैंस के शरीर में मुर्रा भैंस के जैसे ही भारी-भरकम पाई जाती है। इसका रंग काला और भूरा दोनों ही होता है। इसके सिंग घूमी होती है लेकिन वही ये मुर्रा भैंसों से कम होते है। इस भैंस का वजन मुर्रा भैंस से कम होता है लेकिन यह दिखने में बहुत ज्यादा धाकड़ पाई जाती है।

मेहसाणा भैंस की खासियत

मेहसाणा भैंस को कही पर भी कैसे भी आसानी से पाल सकते है। इस भैंस को रोजाना लगभग 12 से लेकर 15 लीटर तक दूध प्रदान करती है। इस भैंस से लगभग 3 से लेकर 4 साल में इसकी पहली ब्यात के लिए तैयार होती है।

यह भी पढ़े: बकरी की यह किस्म आपको कम समय में कर देगी मालामाल, जाने कैसे करें इसकी पहचान

भैंस का पालन कैसे करें?

मेहसाणा भैंस का पालन आप चाहे तो इसको अपने खेत से आने वाला भूसा चारा और इसके साथ घास को खिला करके भी बेहद आसानी से आप मेहसाणा भैंस का पालन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी खास मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए आपको चारागाह और डेयरी का चयन करना होगा। जिसके बाद आपको चारा आदि की व्यवस्था करना होगा। इस डेयरी में पानी, बिजली, हवा की अच्छी व्यवस्था करना होगा। भैंस को आप कोई भी बीमारी होने के पहले ही डॉक्टर को दिखा दे।

कीमत और कमाई

मेहसाणा नस्ल की भैंस ज्यादा दूध देने की क्षमता की वजह से इस नस्ल की भैंस की मांग बहुत ज्यादा बनी रहती है। इस मेहसाणा नस्ल की इस भैंस की कीमत करीबन 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक होती है। मेहसाणा नस्ल की भैंस की कीमत इसकी की उम्र और दूध देने की क्षमता पर पूरी तरह से निर्भर होती है। आप कम उम्र की मेहसाणा भैंस को पालकर आप दूध और जिससे जुड़े हुए उत्पाद जैसे- पनीर, घी, छाछ, मक्खन बेच करके हर महीने लाखों रुपए तक कमा सकते हैं। इससे आपको तगड़ा मुनाफा होगा।