धान की ये किस्म कम दिनों में पककर तैयार हो जाती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि इसके दाने उच्च गुणवत्ता वाले होते है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
जून में करें धान की इस किस्म की खेती
धान की खेती के लिए उन्नत किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है धान की ये किस्म मुख्य बीमारियों के प्रतिरोधी होती है जिससे किसानों को फसल को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इस किस्म के दाने मध्यम मोटे होते है। इसकी खास बात ये है की ये किस्म विभिन्न प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है जिससे किसानों को अपनी जमीन के अनुसार फसल उगाने में आसानी होती है। हम बात कर रहे है धान की 2421 किस्म की खेती की इसे सूर्या 2421 के नाम से भी जाना जाता है ये धान की एक लोकप्रिय किस्म है जो जल्दी पकने और अधिक उपज देने के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की 2421 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की 2421 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली चिकनी दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 14.8 किलोग्राम की आवश्यकता होती है। बुवाई के बाद धान की 2421 किस्म की फसल करीब 110-115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की 2421 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत ज्यादा अधिक उत्पादन देखने को मिलेगा। एक हेक्टेयर में धान की 2421 किस्म की खेती करने से करीब 40 से 45 क्विंटल तक हो सकती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा आराम से कमा सकते है धान की 2421 किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।