कृष्णा फल की खेती आपके ATM को पैसों से भर देगी, एक बार मेहनत करो और वर्षों तक कमाओ, जानिए इस फल की खेती के बारे में।
सबसे महंगा फल
आज हम ऐसे फल की बात करेंगे जो हमारे देश की सबसे महंगी कीमत होती है। ये फल मार्केट में नाम मात्रा के लिए कुछ खास दुकानो में मिलते है। अगर आप फलो की खेती करते है तो आप कृष्णा फल की खेती कीजिये। इसकी खेती करके आप कुछ ही दिनों में दोगुना कमाई होने लगेंगी।इनकी माँग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सबसे कृष्णा फल के नाम से भी जाना जाता है।
कृष्णा फल की खासियत
अभी तक हम सब सेब, केला, अंगूर, इन सब को खाते थे। जिसका रंग भी जानते थे और कैसे दिखाते है इनके बारे में भी पता था। आज हम कृष्ण फल के आकर, स्वाद, रंग के बारे में जानेगे। ये फल आकार में गोला होते है। इसके फल का रंग बैंगनी और पीला होता है। कृष्णा फल के अंदर पीले रंग का गूदा होता है। इसमें काले रंग के बीज होते हैं, इसका गूदा स्वादिष्ट होता है। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इस फल को खतो और गमले में भी लगा सकते है। इसे पैशन फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है।

कृष्णा फल की खेती
कृष्णा फल की खेती के लिए सबसे पहले आपको जगह का चयन करना चाहिए. पौधों के लिए गड्ढे बनायें। पौधों को गड्ढों के बीच में लगाएं और मिट्टी में थोड़ा उर्वरक खाद मिला दें ताकि पौधों की जड़ें कमजोर न हों। कीटों से बचाव के लिए समय-समय पर सिंचाई करें और कीटनाशक का छिड़काव करें। अगर आप गमले में लगा रहे है तो पानी निकालने छेद कर दे। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं तो पानी की निकासी के लिए छेद कर दें ताकि इसमें पानी न भर जाए। और इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां इसे पर्याप्त धूप मिले।
कृष्ण फल के फायदे
कृष्णा फल विटामिन से भरपूर होता है। इससे कई तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसे खाने से पाचन शक्ति से जुड़ी दिक्कत को दूर करता है, आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने में, वजन कम करने में कृष्ण फल इन सब बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकरी होता है।
कृष्ण फल की कीमत
अगर किसान इस फल की खेती करें तो उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। बाजार में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए वे इससे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यह फल बाजार में 350 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बिकता है।
नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













