किसान अगर ऐसी फसल की खेती करना चाहते हैं जिसमें छुट्टा जानवरों का खतरा नहीं रहता, साथ ही कम लागत में 6 गुना मुनाफा हो तो चलिए आपको एक ऐसी फसल के बारे में बताते हैं-
कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल
अधिकतर किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की तलाश होती है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसे ही फसल की जानकारी लेकर आए हैं। जिसे छोटे किसान भी एक पीढ़ी दर पीढ़ी लगा रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लेकिन यह फसल सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। मगर किसानों को इससे मुनाफा होता है। दरअसल, हम तंबाकू की खेती की बात कर रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं तो चलिए आपको किसान की सफलता की कहानी बताते हैं।
किसान का परिचय
ऐसे भी किसान है जो खेती से बेहद खुश हैं, और अन्य किसानों को भी उस फसल को लगाने की जानकारी देते रहते हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं भरत लाल दुबे की, जो उत्तर प्रदेश गोंडा के रहने वाले हैं। वह बताते हैं कि कई पीढ़ियों से उनके परिवार के लोग तंबाकू की खेती कर रहे हैं और इसकी अच्छी कीमत भी मंडी में मिलती है। वह फैजाबाद, गोरखपुर, देवरिया के साथ-साथ नवाबगंज मंडी में अपनी फसल की बिक्री करते हैं। किसान बताते हैं कि वह खुद करीब 5 एकड़ में तंबाकू की खेती करते हैं तो चलिए आपको बताते हैं, इसकी खेती में कितनी लागत और कमाई हो रही है, खेती का तरीका क्या है।

खेती का तरीका
तंबाकू की खेती किसान आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि कई किसान बहुत लंबे समय से इसकी खेती कर रहे हैं। तो इस खेती का तरीका सरल ही बताया जाता है। जिसमें 3 से 4 महीने में फसल तैयार हो जाती है। 2 महीने में नर्सरी तैयार होती है। सितंबर महीने में ज्यादातर किसान इसकी नर्सरी लगाते हैं और फिर दो महीने बाद पौधों की रोपाई की जाती है। किसान ने हाइब्रिड हरि मंडी किस्म का तंबाकू लगाया हुआ है जो की अच्छी फसल होती है। तंबाकू की खेती में किसान को एक फायदा यह है कि जंगली जानवर इस फसल को नहीं खाते हैं। जिससे तकवारी की झंझट नहीं रहती।
वह किस जिनके खेत जंगल के पास है ,जंगली जानवर आसानी से आते हैं, तो वह तंबाकू की खेती कर सकते हैं। क्योकि इसकी फसल वह नहीं खाएंगे। साथ ही इसमें कीट का खतरा भी नहीं होगा।
लागत और कमाई
तंबाकू की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है। किसान बताते हैं कि 5 एकड़ में तंबाकू की खेती करके आज 6 लाख मुनाफा कमा लेते हैं। जबकि खर्च सिर्फ एक लाख का आता है। लेकिन अगर किसान छोटी जमीन में जैसे कि एक दो एकड़ में खेती करेंगे तो लागत और भी कम हो जाएगी और मुनाफा भी उसी हिसाब से अधिक ही होगा। किसान को किसी भी फसल को लगाने से पहले अपने मंडी में जाकर पता करना चाहिए कि वहां पर उसकी कीमत कितनी हैं।