किसानों के जानी दुश्मन है चूहे, करते हैं अनाज की बर्बादी, खेत-खलिहान में मचाते हैं आतंक, तो जानिये खेत से चूहे भगाने के तरीके

किसानों को चूहों के वजह से बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं खेत से चूहे भगाने के तरीके।

किसानों के जानी दुश्मन है चूहे

किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा खेत और खलिहान में भी करनी पड़ती है जो एक खेत में भी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं और खलिहान में भी अनाज खा जाते हैं। खेत में चूहा फसल के बीज, जड़ और उपज को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे पैदावार घट जाती है। गेहूं की फसल को चूहे और ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए आज हम जानेंगे कि किसान अपने खेत से चूहों की सफाई कैसे करें जिससे उन्हें पैदावार ज्यादा मिले।

खेत से चूहे भगाने के तरीके

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार खेत से चूहे भगाने के कई तरीके जाने।

  • अगर चूहों को खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें रुई की मीठी गोली दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए जलेबी के पाक में रुई की छोटी-छोटी गोलियां डुबोकर रखनी है और फिर इन गोलियों को अच्छे से भीग जाने के बाद चूहों के बिल के पास रखना है। यह रुई की गोली चूहे खाएंगे तो उनके आँतों में यह फस जाएगी।
  • इसके बाद एक उपाय है कि चूहों को डराने के लिए बिल के पास इंसानों के बाल रख दे। जी हां इंसानों के बाल से चूहे डरते हैं क्योंकि इसे खाने से उनकी जान चली जाती है।
  • चूहों के बिल के पास लाल मिर्च पाउडर भी की रख सकते हैं। यह भी चूहे भगाने का एक कारगर तरीका है।
  • नीम की खली से भी चूहे भगा सकते हैं। जिसकी लिए नीम की खली को भिगोकर खेतों में छिड़कना होता है ,नीम की खली की गंध तेज होती है। चलिए कुछ और उपाय बताते है।

यह भी पढ़े- गेंहू के फुटाव और कल्लो की संख्या बढ़ जायेगी, सिंचाई के साथ डालें ये 3 चीजे, जानें गेंहू की पैदावार कैसे बढ़ाएं

  • चूहे भगाने के लिए काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूहे के बिल के आसपास काली मिर्च के दाने डालने से चूहा वहां से आना जाना बंद कर देते हैं और सतर्क हो जाते हैं।
  • कपूर और नीम का तेल भी चूहे भगाने में कारगर उपाय है। इसके लिए कपूर की गोलियों को नीम के तेल में मिलाया जाता है और स्प्रे किया जाता है। जिससे चूहे भागते हैं। यह स्प्रे उनके बिल के पास में करना है।
  • किसान अगर चाहते हैं कि उनके खेत में चूहे ना घुसे तो मेड़ों पर पुदीना लगा सकते हैं।
  • चूहों को खेत से भगाने के लिए किसान बिल्ली पाल सकते हैं। क्योंकि बिल्लियां चूहों को साफ कर देती हैं। इसके अलावा उल्लू के घोसले को भी रख सकते हैं। क्योकि उल्लू से भी चूहे डरते हैं। अगर आपके खेत के आसपास सांप नजर आए तो उन्हें न मारे क्योंकि सांप भी चूहों की सफाई कर देते हैं।
  • फिटकरी से भी चूहे भागते हैं। जिसके लिए फिटकरी का पानी छिड़कना चाहिए। इससे वह खेत से दूर रहेंगे।

यह भी पढ़े- चावल के डब्बे में नहीं लगेंगे घुन, रसोई में रखी ये सफ़ेद-पीली-हरी-लाल चीजें है कमाल, डब्बे में कोई एक डाल दे घुन की समस्या खत्म

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद