कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ये है अव्वल, कई किसानों को बना चुकी मालामाल, जानिये फसल

किसान अगर कम खर्चे में अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसी फसल की जानकारी देते हैं जिससे कई किसान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं-

लागत कम, मुनाफा अधिक

अगर किसान कम लागत वाली फसलों की खेती करते हैं तो उन्हें उसमें फायदा होता है। जिसमें आज हम जिस फसल की बात कर रहे हैं उसे किसान बिना किसी रासायनिक खाद के लगा सकते हैं और अच्छी पैदावार से तगड़ी कीमत ले सकते हैं। क्योंकि बाजार में उसकी डिमांड रहती है, और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए किसानों को इसकी खेती में फायदा होता है। दरअसल, हम चुकंदर की खेती की बात कर रहे हैं। आपको बता दे की कई ऐसे किसान है जो चुकंदर की खेती से अच्छा फायदा कमा रहे हैं।

जैसे की गुजरात के रहने वाले किसान पोपटभाई जो बिना रासायनिक खाद के चुकंदर की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वह एक बीघा में चुकंदर लगाते है और उससे उन्हें 1.50 लाख रुपए की कमाई हो रही है। वह बताते हैं कि सिर्फ 60 दिन में इस फसल से अच्छी कमाई हो जाती है। इसके अलावा अन्य भी कई किसान है जो चुकंदर की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहा है चलिए जानते हैं इसकी खेती कैसे करें, जिससे अधिक पैदावार मिले, तभी तो फायदा होगा।

चुकंदर की खेती

यह भी पढ़े- फरवरी-मार्च में 1 एकड़ के खेत में डाल दें 800 ग्राम यह बीज, गर्मी में होगी ताबड़तोड़ कमाई

चुकंदर की खेती

ज्यादा पैदावार लेने के लिए किसानों को समय, जलवायु, मिट्टी, बीज की वैरायटी आदि चीजों का ध्यान रखना चाहिए। तब चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानते हैं चुकंदर की खेती कैसे करें –

  • चुकंदर की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच हो तो बेहतर माना जाता है।
  • इसकी खेती के लिए बलुई, दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है।
  • चुकंदर की खेती के लिए किस्म की बात करें तो अर्ली वंडर, डेट्रायट डार्क रेड, एमएसएच 102, बिग रेड, पेसमेकर, रेड ऐस, ग्लेडिएटर, चुकंदर, इसके अलावा अन्य भी कुछ वैरायटी है जो की बढ़िया है। किसान अपने मंडी के अनुसार भी चयन कर सकते हैं।
  • चुकंदर की खेती की दो विधियां है छिड़काव विधि और मेड विधि। आपको जो सही लगे तो उसमें कर सकते हैं। मेड बनाने में खर्च आ सकता है अगर बिना खर्चे के करना चाहते हैं तो छिड़काव विधि से कर सकते हैं।
  • मेड बनाकर बीज बोने में बीज कम लगता है। छिड़काव विधि में बीज ज्यादा लगता है। छिड़काव विधि से खेती करेंगे तो एक एकड़ में करीब 4 किलो बीजों की आवश्यकता होगी।
  • ज्यादा पैदावार लेने के लिए किसानों को रात भर बीज को भिगोकर सुबह लगाना चाहिए। इससे बीज अंकुरण की क्षमता अधिक हो जाती है।
  • मेड विधि से चुकंदर की खेती कर रहे हैं तो 10 इंच के ऊंचाई रखे और 3 इंच की दूरी पर बीज लगाएं।
  • चुकंदर की खेती वह किसान भी कर सकते हैं जिनके यहां पानी की समस्या है। क्योंकि यह कम पानी फसल है।
  • चुकंदर की खेती में समय की बात करें तो अक्टूबर से फरवरी के बीच इसकी खेती करते हैं। कुछ किसान सितंबर से मार्च के बीच भी खेती करते हैं। अक्टूबर से नवंबर के बीच में चुकंदर की खेती कर रहे हैं तो 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बेहतर माना जाता है। अधिकतर किसान चुकंदर की खेती मुख्य रूप से ठंडे मौसम में करते है। जिसमें अक्टूबर से फ़रवरी तक का समय सबसे उपयुक्त है।
  • चुकंदर के बीजों को 25 सेंटीमीटर की गहराई में बोए।

यह भी पढ़े- फरवरी-मार्च में लगाएं ये सब्जी, ना मौसम का असर ना ज्यादा खर्च, मिलेगी बंपर पैदावार और तगड़ी कमाई

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद