अगर आप पशु पालक है पशुओं को संपूर्ण आहार देने की लागत को कम करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं घर पर कैसे पशुओं के लिए संपूर्ण आहार उगाया जा सकता है-
पशुओं के लिए संपूर्ण आहार
पशुओं को संपूर्ण आहार देना बहुत जरूरी होता है। इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। वजन को उनके नियंत्रित किया जा सकता है। प्रजनन क्षमता बढ़ाई जा सकती है। दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य इससे बेहतर होता है। लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर भी संपूर्ण आहार उगा सकते हैं। बाजार में पैसे देने की जरूरत नहीं है। जैसा की एक पशुपालक कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं यह पशुपालक किस तरीके से कितने दिन में पशु आहार तैयार करते हैं।
बिना मिट्टी के उगा रहे हैं संपूर्ण आहार
अगर आप एक पशुपालक है, आपके पास ज्यादा जमीन नहीं है, तो बिना मिट्टी के भी संपूर्ण आहार उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए हाइड्रोपोनिक विधि का इस्तेमाल किया गया है। पशुपालक कहते हैं उन्होंने 15 से 30 वर्ग फीट की जगह में यह पूरा सिस्टम जमाया हुआ है, और वह पोषक तत्व से भरा हुआ चारा उगा रहे हैं। यहां पर ट्रे में दानों को रखकर चारा उगाया जाता है और उसमें सभी तरह के पोषक तत्व होते हैं। चलिए आपको बताते हैं यह उगाना कैसे हैं, कितना समय लगेगा।

संपूर्ण आहार कैसे उगाए
पशुओं को पौष्टिक चारा देना चाहते हैं तो आपको बता दे कि इसके लिए मक्का, गेहूं, जौ और बाजरा जैसे अनाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें सबसे पहले एक दिन के लिए पानी में भिगोकर रखना होता है। उसके बाद दूसरे दिन एक दूसरे बर्तन में रखिए और उसे बोरे से ढक दीजिये और 2 दिन के लिए रखे रहने दीजिए। फिर आप देखेंगे कि उसमें अंकुरण उग आएगा। इसके बाद 7 दिन के लिए ट्रे में रखना है और फिर वहां पर वह उग जाता है।
10 दिन में यह तैयार हो जाता है, और एक दिन में पशुपालक दो ट्रे का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह एक के बाद एक वह रखते जाते हैं और संपूर्ण आहार तैयार होता जाता है। गर्मियों में पशु पालकों को हरे चारे की बहुत ज्यादा समस्या होती है। ऐसे में यह संपूर्ण आहार पशुओ के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित हो सकेगा।