बकरी पालन साबित होगा लाभकारी व्यवसाय, कम लागत में होगा चौगुना मुनाफा

बकरी पालन साबित होगा लाभकारी व्यवसाय, कम लागत में होगा चौगुना मुनाफा। बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है, जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए आय का अच्छा स्रोत है। बकरी पालन आम तौर पर गांव में ज्यादातर किया जाता है। इसके पालन के कई सारे फायदे है। आइए बकरी पालन के बारे में विस्तार से जानते है।

बकरी पालन के फायदे

बकरी पालन को कम लागत में शुरू किया जा सकता है। बकरियों की देखभाल आसान होती है। बकरी का दूध, मांस और खाद के लिए उपयोगी है। जल्दी बढ़ने वाली और प्रजनन क्षमता वाली जानवर है। सूखे और कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रह सकती है।

यह भी पढ़े: कई राज्यों के मंडियों में मक्के के भाव में तेजी तो कही जारी है गिरावट, जाने आज के ताजा मंडी भाव

बकरी पालन कैसे करें

बकरी पालन के लिए शेड बनाने के लिए जगह जरुरी है। बकरी खरीदने के लिए पैसा जरुरी है। बकरियों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था जरुरी है। साथ ही वैक्सीन और दवा का इंतजाम और देखभाल करने वाला व्यक्ति जरुरी है। शेड जमीन से थोड़ा ऊंचा होना चाहिए। हवा और धूप की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई का विशेष ध्यान रखें। बकरियों के लिए हरे चारे, सूखा चारा और दाना जरूरी होता है। खाने में बकरियों को नेपियर घास, बरसीम, गेहूं का भूसा, चना का भूसा, मक्का, चना, सोयाबीन

बकरियों की देखभाल

बकरियों का समय-समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए। बकरियों को कीड़े मारने की दवा देना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखे बीमार बकरियों को बाकी झुंड से अलग रखें।

लागत और मुनाफा

बकरी पालन अगर आप 10 बकरियों से शुरू करते हैं, तो इसकी लागत लगभग 1.5-2 लाख रुपये आती है। एक बकरी साल में 2-3 बच्चे देती है, जिससे 6 महीने में ही मुनाफा कमाना शुरू हो जाता है। इससे आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े: इस जलीय फल की खेती से किसानों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जाने कैसे की जाती है इसकी खेती

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद