फ्री में ट्रेनिंग, फ्री में केंचुआ, किसानों को यहां मिल रहा तगड़ी कमाई करने का मौका, सिर्फ 3 दिन का है काम

युवा किसान के साथ अन्य किसान भाई भी अगर कमाई का एक नया विकल्प चाहते हैं और खेती में आने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं तो चलिए आपको इससे जुड़ी जानकारी देते हैं-

खेती के साथ कमाई भी

खेती किसानी कमाई का एक अच्छा विकल्प है। लेकिन इसमें लागत बहुत आती है। जैसे की बीज-खाद, बुवाई, सिंचाई, कटाई, जिसमें खाद का खर्चा घर के साथ चाहे तो बचा सकते हैं और अपने आमदनी बढ़ाने का भी एक विकल्प उन्हें मिल जाएगा। दरअसल हम वर्मी कंपोस्ट खाद की बात कर रहे हैं। यह एक जैविक खाद है। जिससे किसानों को अच्छी फसल मिलेगी। साथ ही साथ खाद का खर्चा भी खत्म हो जाएगा और इसकी बिक्री करके किसान कमाई भी कर सकते हैं। यहाँ पर फ्री में केंचुआ भी किसानों को मिलेगा जिससे खाद बना पाएंगे।

युवक चाहे तो जैविक खाद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, वर्मी कंपोस्ट की डिमांड हर जगह बढ़ती ही जा रही है, फिर वह चाहे की खेती हो या बागवानी के लिए, होम गार्डनिंग के लिए भी लोग कंपोस्ट खाद की मांग करते हैं। आपको बता दे की जैविक खाद बनाने की मुफ्त में ट्रेनिंग दी जा रही है, चलिए इसके बारे में जानकारी लेते हैं।

फ्री में ट्रेनिंग, फ्री में केंचुए

जैविक खेती के तरह किसान आकर्षित हो रहे है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में किसान चितरंजन चौरसिया जैविक खाद बनाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। यहां पर किसानों को निशुल्क में प्रशिक्षण मिल रहा है। इसके अलावा 1 किलो केचुएं अभी उन्हें मुफ्त में दिया जा रहा है। लेकिन अगर चाहे तो इससे अधिक केचुआ भी पैसे देकर ले सकते हैं। एक किलो की कीमत यहां पर 350 रुपए रखी गई है। यह प्रशिक्षण कितने दिन का होगा और किन विभागों में प्रशिक्षण मिलता है चलिए इसके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े- नीलगाय की खेत में होगी नो एंट्री, रसोई में रखी इन 3 चीजों का उपाय करके देखें, खेत की तरफ देखेंगे भी नहीं जंगली जानवर

कहां कैसे मिलेगा प्रशिक्षण

वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का यह प्रशिक्षण किसानों को दिया जा रहा है। किसान के साथ-साथ युवा भी नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह प्रशिक्षण ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण मात्र तीन दिन का है। जिसमें एक दिन उन्हें थ्योरी पढ़ाई जाती है और अन्य दिन प्रैक्टिकल कराया जाता है। यहां पर उन्हें केंचुआ से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी जाती है और वर्मी कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण चितरंजन जी से, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान विभाग में भी यह प्रशिक्षण दिया जाता है। चलिए जानते हैं वर्मी कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल करने के फायदे क्या है।

वर्मी कंपोस्ट के फायदे

वर्मी कंपोस्ट एक जैविक खाद है। इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि पौधे के वृद्धि में सहायक होते हैं। इससे मिट्टी में जल धारण करने की क्षमता बढ़ती है। वर्मीकंपोस्ट मिट्टी में मिलाने से मिट्टी की संरचना में सुधार होता है, पैदावार अधिक होती है, खरपतवार कम निकलते हैं, ऊसर जमीन में वर्मी कंपोस्ट डाले तो जमीन का सुधार हो जाता है। यह प्राकृतिक और सस्ती खाद मानी जाती है।

यह भी पढ़े- 15 फरवरी तक करें इस सब्जी की खेती, कम लागत में जोरदार मिलेगा मंडी भाव, 30 से ₹50 किलो जाती है कीमत

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद