लहसुन की खेती करने वाले किसान दे इन बातों पर ध्यान, बंपर पैदावार के साथ कमाई भी होगी धांसू

आज हम आपको लहसुन की खेती के बारे में कुछ मुख्य जानकारी देने आए हैं जो आपकी बहुत काम आ सकती है। अगर आप लहसुन की खेती करते हैं तो आपको कई बातों पर खास ध्यान देना होता है जो कि इसकी खेती में बहुत जरूरी होता है। अगर आप लहसुन की खेती करते हैं तो आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देना होता है जैसे की खेत की तैयारी कैसे की जाती है .

उसके साथ ही इससे किस तरह से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है इन सब के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। आइए लहसुन की खेती के लिए खेत कैसे तैयार किया जाता है विस्तार से जानते हैं।

लहसुन बोने से पहले इन टिप्स पर दे ध्यान

1. लहसुन की खेती के लिए बुवाई से पहले आपको लगभग 10 दिन पहले ही खेत की सिंचाई कर लेना है।

2. सिंचाई के बाद जब मिट्टी सुख जाए तब आपको इसको भुरभुरी जुताई कर लेना चाहिए ताकि पुरानी फसल के अवशेष साफ हो जाए।

यह भी पढ़े: चने की फसल में काले धब्बे दिखे तो हो जाना चाहिए सावधान, तुरंत करना होगा यह उपाय वर्ना फसल हो जाएगी नष्ट

3. खेत में आपको लगभग 20 टन प्रति हेक्टेयर सड़े हुए गोबर की खाद को डाल देना है ताकि आपको फसल का उत्पादन अच्छा मिले।

4. आपको खेत में कतारबद्ध क्यारियां और नालियां तैयार कर लेनी चाहिए ताकि आपको इसको बोने में आसानी हो।

5. इसके बाद में आपको खेत में इन्हीं करो में लहसुन की कलियां रूप देनी चाहिए।

6. कतार में अगर आप लहसुन लगाते हैं तो आपको लगभग 15 सेंटीमीटर और पौध से पौध की दूरी लगभग 7.5 सेंटीमीटर और गहराई 5 सेंटीमीटर रखना बहुत आवश्यक होता है।

7. आपको खेत में नमी की जांच जरुर करवाना चाहिए ताकि सिंचाई समय-समय पर और सही मात्रा में की जा सके इसकी फसल लगभग 6 महीने में तैयार हो जाएगी। इस प्रकार आप लहसुन की खेती करने के लिए इन उपायों आजमा सकते हैं।

8. लहसुन की खेती में अगर किसान इन उपायों को आजमाते है तो उनको पैदावार के साथ साथ कमाई भी बहुत जबरदस्त मिलेगी।

यह भी पढ़े: आलू की खास किस्म केवल 70 दिनों में करके देगी लाखों की कमाई, पूरी दुनिया में इसकी खूब डिमांड

    नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद