भारत देश करोड़ों की कीमत में अन्य देशों को बेच रहा गाय का गोबर। गाय का पालन भारत देश में हर घर में किया जाता है लेकिन लोग गाय का गोबर वेस्टेज समझकर इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर कुछ लोग इसको गोबर खाद के रूप में खेत में इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत देश ने साल 2023 से 24 में टोटल 386 करोड़ रुपए का गोबर एक्सपोर्ट किया है। सबसे ज्यादा गोबर की खरीदी करने वाले देशों में चीन, अमेरिका, नेपाल के साथ मुस्लिम देश कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल है।
भारत ने साल 2023-24 में किया करोड़ों का गोबर एक्सपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023-24 में भारत द्वारा टोटल 125 करोड़ का फ्रेश गोबर एक्सपोर्ट किया गया है। इतना ही नहीं इसके अलावा 173.57 करोड़ रुपए का गाय के गोबर से तैयार हुआ खाद भी एक्सपोर्ट किया है। आपको बता दे गोबर से तैयार हुए वर्मी कंपोस्ट को 88.02 करोड़ रुपए में एक्सपोर्ट किया है। यानी की टोटल मिलाकर 386 करोड़ रुपए का गोबर भारत देश ने दूसरे देशों को बेचा है।
यह भी पढ़े: ग्वार, सरसों और बाजारा की कीमतों ने मारी ऊंची छलांग, जाने क्या है नए ताजा रेट
गोबर खरीदने वाले देश
भारत द्वारा करोड़ों के बेचे गए गोबर को खरीदने वाले देशों की अगर बात करते हैं तो इसमें 10 देश के नाम शामिल है। जिसमें सबसे पहले नाम मालदीव का आता है। इसके बाद अमेरिका, सिंगापुर, चीन, नेपाल, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात का नाम दसवें नंबर पर आता है। इन देशों ने भारत से करोड़ों का गोबर खरीदा है।
गोबर का इस्तेमाल
भारत देश से खरीदे गए गोबर का इस्तेमाल विदेशी देश में किस प्रकार करते हैं इस बारे में अगर बात की जाए तो बता दे की अन्य देश इस गोबर का इस्तेमाल अधिकतर खेती के लिए करते हैं। आपको बता दे कि यहां पर खेती सब्जियों की और अनाजों की नहीं बल्कि उसकी जगह खजूरों की करते है।
भारत देश से गाय का गोबर खरीद कर बड़े-बड़े किसान इसका पाउडर तैयार करते हैं और उस तैयार किए हुए पाउडर को खजूर के पेड़ों की जड़ में डालते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गोबर का पाउडर खजूरों के पेड़ की जड़ों में डालने से उत्पादन तगड़ा मिलता है।