फकीरचंद को भी अमीरचंद बना देगी यह सब्जी, सालाना होगी लाखों की कमाई

फकीरचंद को भी अमीरचंद बना देगी यह सब्जी, सालाना होगी लाखों की कमाई, मटर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बहुत ज्यादा पसंद होती है। इसके साथ ही मटर बहुत पौष्टिक भी होती है इसका उपयोग हर दूसरी सब्जी में किया जाता है। जिसके कारण मटर एक ऐसी सब्जी है इसकी डिमांड साल भर बनी रहती है। मटर के बेसन और दाल की भी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड बनी रहती है। मटर हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होती है। मटर की खेती करके आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते है। आइए आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से बताते है।

मटर की खेती का तरीका

मटर की खेती करना बहुत ज्यादा कठिन नहीं है। इसकी खेती करने के लिए आपको दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। अगर आप मटर की खेती करते है तो इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा की मिट्टी का पीएच मान लगभग 6 से 7.5 सबसे अच्छा माना जाता है। मटर की खेती कभी भी गलती से अम्लीय मिट्टी में नहीं करना चाहिए, जिससे पैदावार में कमी आती है।

यह भी पढ़े: केवल एक सप्ताह में करोड़पति बना देगी यह गाय, रोजाना देती है 70 लीटर से ज्यादा दूध

मटर के लिए आर्द्र जलवायु उचित होती है। मटर की खेती करने में आपको बीज अंकुरण के लिए करीबन 22 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता पड़ती है, वहीं इसके विकास के लिए लगभग 10 से 18 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा बना रहता है। जिससे की फसल अच्छे से पैदावार देती है।

मटर की खेती का सही समय

मटर की खेती अगर आप करके है तो इस बात पर ध्यान दे की इसका एक सही समय होता है। अगर आप इसकी खेती करते है तो आपको मटर की बुआई अक्टूबर और नवम्बर महीने में करनी होती है यह पूरी तरह से खरीफ की फसल के कटने पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़े: प्रति हेक्टयर 7 से 8 लाख की कमाई करके देगी यह फसल, जाने कितने दिनों में होगी फसल तैयार

मटर की बुआई और कटाई

अगर आप मटर की खेती करते है तो आपको ध्यान देना होगा की बुआई में देशी हल में पोरा लगा होना चाहिए और सीड ड्रिल से करीबन 30 CM की दूरी पर बुआई करना होता है। मटर के बीज की बुआई के समय गहराई लगभग 5-7 CM होनी चाहिए। इस मटर की फसल करीबन 130-150 दिनों में पक जाती है। मटर की कटाई को दरांती से करना होगा। इसके बाद में दानों को कम से कम 3-4 दिन धूप में सुखा करके इसको भंडारण पात्रों में रख देना चाहिए।

लागत, पैदावार और मुनाफा

मटर की खेती में लागत बहुत कम आती है। इसकी खेती में केवल आपको बीज और कीटनाशक में ही लागत आती है। मटर की खेती करके आप अच्छी पैदावार के साथ इससे तगड़ा मुनाफा कमा सकते है। आज के समय में मार्केट में साल भर मटर को संरक्षित करके बेचते है। मटर को सूखाकर मटर दाल के रूप में भी मटर का इस्तेमाल करते है। इससे साल भरे में करीबन 2-3 लाख का तक का तगड़ा मुनाफा कमा सकते है। इसकी खेती आपको मालामाल कर देगी।