गोड्डा में ड्रैगन फ्रूट की खेती साबित हो रही किसानों के लिए फायदे का सौदा, कम लागत में हो रही धांसू कमाई, सरकार से मिलेगी मदद। गोड्डा जिले के किसान अब पारंपरिक खेती ना करके आधुनिक और फायदेमंद फसलों की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। इन सब फसलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद ड्रैगन फ्रूट की खेती है जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल कही जा रही है। लगातार बढ़ रही डिमांड और सरकारी सहायता के कारण जिले में बहुत सारे किसान इस तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। आइए इसकी खेती और किसानों की सफलता के बारे में जानते है।
कम लागत में तगड़ा मुनाफा
आपको बता दे ड्रैगन फ्रूट की खेती करना बहुत ही आसान है। इसकी खेती करने के लिए किसानों को लगभग 70 से 80 हजार रुपये का खर्चा आ जाएगा। इतना पैसा लगाने पर वह लगभग 100 पौधे लगा सकते हैं। यह पौधे दो साल बाद फल देना शुरू कर देते हैं और अगले 10 से 12 वर्षों तक अच्छी कमाई का तरीका साबित होंने लग जाता हैं।
यह भी पढ़े: सरसों के भाव में हुई 300 रूपए की बढ़ोतरी, जाने 27 मार्च के ताजा मंडी के भाव
महीने में होगी 40 हजार की कमाई
ड्रैगन फ्रूट की खेती करके किसान हर महीने लगभग 40 हजार रुपये कमा सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट से आपको दूसरे साल से नियमित फल मिलने लग जाते हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि गोड्डा के बहुत से किसानों द्वारा इस खेती को अपना करके अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है।
बेहद कम सिंचाई में ज्यादा पैदावार
ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए बहुत ही कम सिंचाई की जरुरत पड़ती है। वही झारखंड की जलवायु और मिट्टी ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल कही जाती है। कम पानी लगने की वजह से किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्चा कम होता है। साथ ही, ड्रैगन फ्रूट के गूदे की मार्केट में खूब डिमांड है जिसके चलते किसानों को इससे अच्छी कमाई हो जाती हैं।
सरकार से मिल रही मदद
बता दे इस गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के अगनामोड़ गांव में रहने वाले कई किसानों ने इस फल की खेती शुरु की है जिसमे वह सफलता हासिल करते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीकी मदद भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके कारण वहनई तकनीकों को अपना करके अच्छी पैदावार ले रहे है। इसके अलावा, उद्योग विभाग भी इस खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को पौधों और अन्य संसाधनों की सहायता भी मिल रही है।
यह भी पढ़े: विदेशी नस्ल की इस गाय का पालन करें, घर में बहेगी रोजाना दूध की नदिया