देशी छोड़ इन विदेशी फलों की खेती से अंधेर कमाई कर रहे किसान, जानिये इन फलों का नाम और खेती की जानकारी

देशी छोड़ इन विदेशी फलों की खेती से अंधेर कमाई कर रहे किसान, जानिये इन फलों का नाम और खेती की जानकारी। जिससे किसान कर सकते है तगड़ी कमाई।

विदेशी फलों की खेती में कमाई

इस समय कई ऐसे किसान है जो विदेशी फलों की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं, और यह कमाई उनकी लाखों में जा रही हैं। जहां एक एकड़ से उन्हें 50 से 60 हजार कमाई होती थी। अब वह 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं हम विदेशी फलों के नाम और खेती के बारे।

4 विदेशी फलों का नाम और खेती की जानकारी

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जाने विदेशी फलों के नाम और के उनकी खेती के बारे में।

  • यहां पर सबसे पहले हम ड्रैगन फ्रूट की बात करेंगे। ड्रैगन फ्रूट की एक खेती करके उत्तर प्रदेश के बारांबाकी के दो किसान तगड़ी कमाई कर रहे हैं। आपको बता दे कि वह 1 एकड़ से चार से पांच लाख रुपए कमा ले रहे हैं। यह एक औसतन कमाई है। अगर बाजार में बढ़िया कीमत मिलती है तो दोगुनी कमाई किसान कर पाते हैं। जिसमें 8 से 10 फल मिलते हैं, और इनका वजन 200 ग्राम रहता है। अगर किसान इसे लगाना चाहिए है तो अभी बढ़िया समय है। बरसात में इसके पौधे लगा सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट की कीमत की बात करें तो बाजार में ₹300 से लेकर ₹400 प्रति किलो में मिलती है।
  • इसके बाद कीवी की खेती से भी किसान बढ़िया कमाई कर रहे हैं। लेकिन इसकी खेती के लिए ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है, तो जो किसान ठंडी जगह पर रहते हैं और उनके यहां गहरी दोमट, बलुई दोमट या फिर हल्की अम्लीय मिट्टी है तो कीवी की खेती कर सकते हैं। कीवी की खेती के लिए आप पहले मिट्टी का पीएच मान भी जांच ले। ताकि खेती में किसी तरह का घाटा न होने पाएं। जिसमें पौधा लगाते समय तापमान तकरीबन 15 डिग्री हो तो बेहतर माना जाता है। कीवी के किसान को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। लगभग 4 से 5 साल बाद उन्हें फल मिलेंगे। जिन्हे 8 से 10 साल बाजार तक पहुंचने में लगता है। मगर किसानों को इसकी खेती में बढ़िया कमाई होती है। आपने देखा होगा कि कहीं-कहीं तो बाजारों में दो कीवी ही 100 रु में मिलती है।
देशी छोड़ इन विदेशी फलों की खेती से अंधेर कमाई कर रहे किसान, जानिये इन फलों का नाम और खेती की जानकारी

यह भी पढ़े- सब्जी नहीं इसके बेल में पैसे लगते है, एक सीजन में 8 लाख की कमाई, जानिये धनवान बनाने वाली सब्जी की खेती में कितना आयेगा खर्चा

  • इसके अलावा किसान एवोकाडो की खेती करके भी कमाई कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी खेती केरल साथ-साथ पंजाब में भी की जाती है। जिसके लिए 20 से 30 डिग्री का तापमान बढ़िया माना जाता है। इसकी कीमत की बात करें तो ₹500 प्रति किलो में बाजार में जाता है और इसकी डिमांड धीरे-धीरे और ज्यादा बढ़ती जा रही है। एवोकाडो की खेती लेटेराइट मिट्टी में करें बढ़िया उपज मिलेगी।
  • स्ट्रॉबेरी की खेती से भी किसान अच्छा खासा मुनाफा ले रहे हैं। लेकिन इसके लिए भी आपको जलवायु का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। जिसमें इसकी बुवाई तो सितंबर से अक्टूबर महीने में होती है। क्योंकि उस समय हल्की ठंड रहती है। इसके लिए मिट्टी उपजाऊ होनी चाहिए तो आप खेत की जुताई करके गोबर की खाद मिला सकते हैं। जो किसान ठंडे क्षेत्र में रहते हैं वह स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं। जैसे कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर के साथ-साथ जहां कम ठंडी रहती है वहां के किसान भी इसकी खेती कर सकते हैं जैसे कि कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश राज्य के किसान। लेकिन हल्की ठंडी में ही पौधे लगाएं करें।

यह भी पढ़े- 90 दिन में 4 लाख की कमाई, ऐसे करें डबल मुनाफे वाली खेती, कम निवेश में होंगे धनी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद