आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो की मुर्गी पालन के जरिए तगड़ी कमाई कर रही है। आपको बता दे की वैसे तो मुर्गी पालन एक कमाई का बहुत अच्छा जरिया है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जो की सफलता की मिसाल बनकर लोगों के सामने आई है।
यह महिला छत्तीसगढ़ के मुंगेली विकासखंड के गांव चारभाठा की रहने वाली है इनका नाम ज्योति राजपूत है। आज यह महिला लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। यह महिला एक महीने में डेढ़ लाख रुपए की कमाई कर रही है। आइए इनकी कहानी के बारे में जानते है।
कर्जा लेकर शुरू किया था बिजनेस
महिला किसान ने यह मुर्गी पालन का व्यवसाय करने के लिए सबसे पहले बिहान समूह से जुड़कर यहां से ऋण उठाया इसके बाद इन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। कई परेशानियों का सामना करते हुए इन्होंने कभी हार नहीं मानी और किसी मुसीबत के सामने नहीं झुकी।
जिसके बाद उनके पहले कमाई आई तब उन्होंने बैंक से फिर से लोन लेकर और ज्यादा मुर्गियां खरीदी उन्होंने लगभग इस लोन से 300 मुर्गियां खरीदी और व्यवसाय के लिए बड़ा शेड बना लिया। इस प्रकार इन्होंने अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए बिजनेस को आगे बढ़ाया और इनका व्यवसाय बढ़ाते गया। इस प्रकार इन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।
8000 मुर्गियां से हो रही कमाई
इस महिला ने वर्तमान में 8000 मुर्गियां और इसके साथ मे कई बत्तख पाल रखे इतना ही नहीं इस महिला ने इसके साथ-साथ देसी मुर्गियों का भी पालन किया हुआ है। आपको बता दे की महिला द्वारा हर महीने 20000 मार्केट में बेचे जाते हैं और उनकी स्थिति लगातार सुधरते जा रही है और उनको अच्छी खासी आय हो रही है। इसी बिजनेस के जरिए आज वह अपना पक्का मकान बना रही है और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल से शिक्षा दिलवा रही है। बता दे की इतना ही नहीं यह कृषि विभाग की चिराग योजना के चलते मछली पालन के लिए तालाब भी बनवा रही है जिससे कि उनकी कमाई के जरिए बढ़ सके।
महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
महिला ज्योति राजपूत की सफलता के चलते वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है और उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर मेहनत की जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता है। आपको बता दे की महिला को ‘लखपति दीदी’ योजना से केवल आत्मनिर्भर बनने का मौका नहीं मिला बल्कि वह बाकी महिलाओं को रोजगार देने लायक बनी। इस प्रकार महिला ने अपनी सफलता की कहानी रची है।
यह भी पढ़े: सरसो के भाव में उछाल, आज भाव ने किया 200 का स्तर पार, जाने 30 मार्च के ताजा सरसो के मंडी भाव