कई राज्यों के किसानों ने बासमती धान का बीज प्राप्त किया हैं, जिससे लगभग 70 लाख रुपए का बीज का वितरण हुआ है, तो चलिए जानते हैं पूरी खबर-
किसान मेला में बासमती धान का बीज
जल्द ही किसान धान की खेती में जुट जाएंगे। ऐसे में उन्हें धान की उन्नत किस्म की तलाश होती है। जिसमें आज बात कर रहे है बासमती धान का बीज की, आपको बता दे की 21 अप्रैल 2025 को बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान ‘भारत सरकार के प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण फार्म’ में बासमती बीज वितरण मेला एवं किसान गोष्ठी का उद्घाटन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए थे। उन्हें बासमती धान का बीज मिला। इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ सुनील तिवारी शामिल थे, इन्होंने ही उद्घाटन किया।
70 लाख रुपए के बीजों की हुई बिक्री
इस किसान मेला में करीब 1000 किसान शामिल हुए थे। यह किसान विभिन्न राज्यों से आए थे। जिन्हें बासमती धान का बीज की खरीदी करनी थी। जिससे 70 लाख रुपए के बीज की बिक्री हुई। यहां पर किसानों को एक फायदा यह भी हुआ कि उन्हें ट्रेनिंग भी मिली। जिससे अब वह अधिक उत्पादन प्राप्त कर पाएंगे। सही तरीके से खेती कर पाएंगे। यहां पर वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार के साथ नेत्रपाल शर्मा ने किसानों को ट्रेनिंग दी। जिससे किसान बेहद खुश नजर आए।

आधी रात से किसानों का लगने लगा मेला
बासमती धान के बीजों के लिए किसान इतने उत्सुक थे, की रात 12:00 बजे से ही बीज लेने पहुंचने लगे। सुबह के 6:00 बजे लगभग 200 से अधिक किसान बीईडीएफ के फार्म पर पहुंच चुके थे। इस तरह आप देख सकते हैं किसानों को अच्छी किस्म के बीजों की तलाश रहती है। पास बासमती धान की खेती में किसानों को मुनाफा है, देश के साथ-साथ विदेश में भी बिक्री करते हैं। इस वैरायटी की धान किसान इसलिए भी लगाते हैं, क्योंकि खर्चा कम और उत्पादन अधिक मिलता है। जिससे कमाई ज्यादा हो जाती है। किसानों की आय में वृद्धि करने में यह सहायक है।