धान खरीदी के 5 केन्द्रों में हुआ पूरे 52.58 लाख का घोटाला, केंद्रों अधिक मात्रा में धान हुआ बरामद, विभाग की संयुक्त टीम कर रही कार्रवाई

हाल ही में बिलासपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें यह बात सामने आई है कि यहां पर कुछ गड़बड़ी है। यहां के निरीक्षण केन्द्रो में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से बहुत ज्यादा मात्रा में धान भंडारण मिला है। इतना ही नहीं यहां पर अवैध धान भी मिला है। अवैध धान के रूप में लगभग 1704 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

यहां पर लगभग पांच धान केन्द्रो में धान जप्त हुआ जिसकी टोटल कीमत लगभग 52.84 लाख रुपए बताई जा रही है। अब ऐसे में इस मामले को लेकर प्रशासन की तरफ से धान जप्त करके खरीदी करने वाले केंद्र प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

विभाग की संयुक्त टीम कर रही कार्रवाई

कलेक्टर अविनाश शरण के निर्देश देने के बाद में राजस्व और खाद के साथ सहकारिता विभागों की संयुक्त टीम इस पर कार्यवाही कर रही है। बता दे जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया का इस मामले में कहना है कि गत दो दिनों में एक दर्जन से अधिक केन्द्रो पर निरीक्षण करवाया गया जिसमें लगभग 5 केंद्रों में गड़बड़ी देखी गई।

यह भी पढ़े: मटन से भी ज्यादा कारागार है यह सब्जी, कमाई के साथ सेहत भी रहेगी बहुत जबरदस्त, जाने सब्जी का नाम

जिसमें पांच केन्द्रो का नाम है जिसमें क्रमशः बोदरी उपार्जन केंद्र में 240 क्विंटल धान जप्त हुआ है वही घनी अरी में 681 कट्टी ढंग जप्त हुआ है। वही सोने में 500 कट्टी तो कोडिया में 230 क्विंटल और बोडसरा में 762.6 क्विंटल धान ज्यादा मात्रा में पाया गया है जिसको प्रशासन द्वारा जप्त कर लिया गया है।

केंद्रों पर पाई गई गड़बड़ी

प्रशासन द्वारा केंद्रों पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद सभी केंद्रों के प्रभारी के खिलाफ प्रशासन में प्रकरण तैयार कर लिया है। इस जांच के लिए खरीदी केन्द्रो पर तहसीलदार और खाद्य विभाग ने भौतिक सत्यापन जारी किया है। इतना ही नहीं जांच के दौरान केंद्र परिसर में उपलब्ध पूरे धान की गिनती की गई और बोरो का वजन भी कराया गया। इतना ही नहीं अधिक मात्रा में मिला हुआ धान जप्त कर लिया गया और पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण जारी कर दिया गया।

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद