सरसों के डंठल फेंकने से अच्छा उससे पैसे कमाए जा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं सरसों की मिजाई के बाद उसका डंठल कहां बेचकर पैसे प्राप्त कर सकते हैं किसान-
सरसों के डंठल
सरसों की कटाई-मिजाई में किसान जुटे हुए हैं। सरसों से अच्छी कमाई हो जाती है। सरसों का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसके बीजों का इस्तेमाल किया जाता है, और इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है। इस तरह सरसों की अच्छी कीमत किसानों को मिल जाती है। लेकिन सरसों की कटाई और मिजाई के बाद जो डंठल निकलता है उससे भी किसान कमाई कर सकते हैं। उसे फेंकने या जलाने की जरूरत नहीं है। चलिए आपको ऐसे दो तरीके बताते हैं जिससे सरसों के डंठल से पैसे लिए जा सकते हैं।
सरसों का डंठल कहां बेचे
सबसे पहले तरीके की बात करें तो सरसों का डंठल ईटा भट्ठा वालों को बेंच सकते हैं। जिसकी कीमत अच्छी मिल जाएगी। लेकिन उसके लिए सरसों के डंठल का मड़ाई बनानी पड़ेगी। उसे टुकड़ों में भी काट सकते हैं। सरसों के डंठल की बनी मड़ाई ₹800 क्विंटल बिक जाती है। जिससे सरसों की खेती करने वाले किसानों को अलग से कमाई हो जाती है। ईंट पकाने के लिए कोयले से आग लगाई जाती है, और उसे कोयले को सरसों की डंठल से जल्दी जलाया जा सकता है। जिसके लिए इसकी बिक्री कर सकते है। आपको बता दे कि कई कंपनिया यह डंठल खरीद लेती है।

सरसों के डंठल से बनेगी काम की चीज
इसके अलावा सरसों के डंठल की टटिया भी बनाई जा सकती है। सरसों के डंठल के साथ-साथ अरहर की फसल का डंठल भी किसान इस्तेमाल कर सकते हैं, और एक टटिया बना सकते हैं। इस टटिया की कीमत अलग-अलग स्थान में अलग देखने को मिल सकती है। 800 से ₹1000 के बीच में यह बिक जाएगा। इस टटिया का इस्तेमाल ग्रामीण लोग भूसा चारा कंडा आदि रखने के लिए करते हैं। पशुपालक भी इस टटिया से अपने पशुओं को गर्मी में लूं और सर्दी में पाले से बचाते हैं। इसलिए इसकी खरीदी हर साल लोग करते हैं, तो आप लोगों से पूछ कर उनके लिए टटिया भी बना सकते हैं, या टटिया बनाने वाले को इसकी बिक्री कर सकते हैं।