1 अप्रैल से इन राज्यों में MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, खाते में खटाखट आएंगे पैसे, रहने के लिए गेस्टहाउस, खाना-पानी और मेडिकल सुविधा मिलेगी

1 अप्रैल 2025 से कई राज्यों में अब MSP पर गेहूं पर खरीदी शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं किसानों को यहां पर क्या सुविधा मिलेगी, पैसे कितने समय में आएंगे।

1 अप्रैल से इन राज्यों में गेहूं की खरीदी

गेहूं की MSP पर यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाती है। जिसमें कई राज्यों में गेहूं की खरीदी शुरू हो चुकी है। लेकिन 1 अप्रैल 2025 से कई राज्यों में गेहूं के खरीदी शुरू होने जा रही है। जिसमें आपको बता दे कि पंजाब, हरियाणा और बिहार आते हैं। यहां के किसान अब गेंहू की बिक्री MSP पर कर पाएंगे। सरकार ने बढ़िया तगड़ा इंतजाम किया है किसानों के लिए, चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

इन किसानों को 24 घंटे में मिलेंगे पैसे

पंजाब में गेहूं की खेती करने वाले किसान गेहूं की बिक्री MSP पर करते हैं तो 24 घंटे के भीतर उन्हें पैसे मिल जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं की MSP को डेढ़ सौ रुपए से बढ़ाते हुए 2425 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। पंजाब में किसानों के लिए बढ़िया व्यवस्था की गई है। मंडी में उपार्जन केन्द्रो में पानी की व्यवस्था की गई है गर्मी को देखते हुए। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा भी यहां पर किसानों को दी जाएगी। राज्य में खरीफ 1864 मंडी और खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 700 अस्थाई खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिससे किसानों को किसी तरह के असुविधा नहीं आएगी।

यह भी पढ़े- क्या बात है! 1 अप्रैल से सस्ती हो गई बिजली, सिंचाई का खर्चा होगा कम, किसानों को राज्य सरकार ने दिया बड़ा उपहार

इन किसानों को 48 घंटे में मिलेंगे पैसे

बिहार के किसान गेहूं की MSP पर बिक्री करते हैं तो 48 घंटे के भीतर उनके खाते में पैसे आएंगे। 4476 पैक्स और व्यापार मंडल गेहूं खरीदी के लिए सरकार ने बनाए हैं। किसानों के लिए 208 करोड़ कैश क्रेडिट जमा किया गया है। जिससे किसानों को फटाफट राशि मिलेगी।

यहां मिलेगा ₹10 का भोजन

खरीदी केन्द्रो में किसान लंबे समय के लिए अगर रुकते हैं तो उन्हें भोजन पानी की भी जरूरत होती है। जिसमें अंबाला हरियाणा की मंडी में किसानों को ₹10 का भोजन भी मिलेगा। सस्ते में किसान भरपेट भोजन कर पाएंगे। उनके रुकने के लिए गेस्ट हाउस की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़े- सौर ऊर्जा से मुफ्त में होगी खेत की सिंचाई, किसानों को 2.66 लाख रुपए सब्सिडी दे रही सरकार, 1100 किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद