सर्दियों के मौसम में इस फूल की मार्केट में बहुत डिमांड रहती है इसकी खेती से किसान बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। तो चलिए जानते है कौन से फूल की खेती है।
इस फूल की मार्केट में है खूब डिमाडं
इस खूबसूरत फूल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड सर्दियों के मौसम में बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है। ये फूल सर्दियों के मौसम में ही ज्यादा खिलते है। इस फूल का इस्तेमाल सजावट और पूजा पाठ में खूब होता है इस फूल की कई वैरायटी होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है इसकी खेती में लागत मेहनत भी बेहद कम होती है। हम बात कर रहे है सेवंती के फूलों की खेती की सेवंती की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है तो चलिए सेवंती की खेती के बारे में जानते है।

सेवंती की खेती
अगर आप सेवंती के फूलों की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सेवंती की खेती के लिए मध्यम से हल्की, अच्छी तरह से सूखी जल निकासी वाली मिट्टी उपयुक्त होती है अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का PH मान 6.5 से 7 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है इसके बीज आपको बाजार में बीज भंडार की दुकान में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी खेती में समय-समय पर निराई-गुड़ाई करके फ़सल को खरपतवारों से मुक्त रखना चाहिए। सेवंती के फूलों की खेती के लिए गोबर की खाद बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप सेवंती के फूलों की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि दशहरा, दीवाली, क्रिसमस और शादी पार्टी के मौके पर सेवंती के फूलों की भारी मांग होती है। मार्केट में सेवंती के फूल खूब बिकते है। एक बीघा में सेवंती के फूलों की खेती करने से करीब 40 से 50 क्विंटल तक फूलों की पैदावार मिल सकती है। आप इसकी खेती से करीब 6 से 7 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। सेवंती के फूलों की खेती बहुत लाभकारी होती है।