एक्सपर्ट की सलाह के साथ गेम-चेंजर साबित होगा यह फॉर्मूला। सर्दियों के समय में फसलों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे किसानों के लिए चुनौती खड़ी हो जाती है। किस सोच सोच कर परेशान हो जाते हैं कि पाले से उनकी फसल को कैसे बचाया जाए। पाले की समस्या हर साल ही फसल को नुकसान देती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास उपाय बताएंगे जिससे आप अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं। पाले और ठंड से बचा सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते है।
पाले से फसल को नुकसान
पाले से फसल को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। जब रात्रि का तापमान लगभग 4°C गिर जाता है तब जाकर पाला होता है। जिससे कि उसकी बूंदे बर्फ में तब्दील हो जाती है। इसकी वजह से पौधे की पत्तियों का अंदर का पानी जमकर फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचता है और ऐसे में पत्तियां सूखने की समस्या दिखने लगती है।
यह भी पढ़े: किसानों के लिए सरकार लॉन्च करेगी नई योजना, कृषि मंत्री ने कहा – योजना पर काम चल रहा है!
एक्सपर्ट की सलाह
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और प्रोफेसर डॉक्टर आई. के कुशवाहा का कहना है कि ठंड और पाले से फसलों को बचाने के लिए खेत में नमी होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि यह नमी ही पौधे को ठंड से बचाने में बहुत ज्यादा मदद करती है और पत्तियों को बर्फ जमने की प्रक्रिया को बहुत धीमा कर देती है। जिसकी वजह से पौधे को नुकसान नहीं पहुंचता है।
बचाव के उपाय
फसल को आप पाले और ठंड से बचाने के लिए कुछ उपाय आजमा सकते हैं। जैसे फसल की बुवाई करते वक्त आपको जिंक सल्फेट, सल्फर और पोटाश सुपर जैसे सूक्ष्मजीव डालने पर खेत में गर्मी रहती है जिसकी वजह से फसल को ठंड से बचत की जा सकती है और फसल की सेहत अच्छी रहती है। फसल में पाला बनने की प्रक्रिया लगभग रात के 2 बजे के बाद में शुरू होती है। उसकी बूंद जब बर्फ में बदलकर पौधे की पत्तियों और अंदर का पानी जमा देता है।
इससे पौधे को नुकसान पहुंचता है। फसल को पाले से बचाने के लिए आपको शाम के समय में खेतों में सिंचाई करना चाहिए जो बहुत प्रभावशाली होता है। इससे खेत में नमी रहती है साथ ही पौधे को ठंड से बचाया जा सकता है और इससे फसल में नुकसान कम होता है। इस प्रकार आप इन उपायों को आजमा कर फसल वह बचा सकते हैं।