अगर खेती से अधिक कमाई करनी है, कोई नई डिमांड वाली फसल लगाना है तो चलिए इस लेख कोई तीन फसल के बारें में जानें-
मुनाफे वाली फसल
किसान अगर मुनाफे वाली खेती की तलाश में धान गेंहू जैसे पारंपरिक फसल में अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको हम समय-समय पर नई-नई फसलों की जानकारी देते रहते हैं। जिसमें आज हम तीन ऐसी फसलों की खेती के बारे में जानेंगे जिससे किसानों को अच्छा खासा फायदा होगा। क्योंकि उसकी कीमत किसानों को अच्छी मिलेगी डिमांड भी ज्यादा है।
किसान चाहे तो समूह बनाकर खेती कर सकते हैं और कंपनी से भी संपर्क कर सकते हैं या अगर अकेले खेती करना चाहते हैं तो इस हिसाब से भी आपको एक फसल दो फसल बताई जाएगी। जो मंडी में आप बिक्री करके कमाई कर सकते हैं।
3 शानदार कमाई देने वाली फसल
नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार ज्यादा कमाई देने वाली फसलों के बारें में जानें-
- शतावरी की खेती में किसानों को फायदा होगा। क्योकि इसकी डिमांड अधिक है। सेहत के लिए फायदेमंद है, इससे कई बीमारी ठीक होगी। शतावरी महंगी बिकती है और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी भी है। जिसे देश की महंगी सब्जियों में गिना जाता है। कीमत की बात करें तो बाजार में 1200 से 1500 रुपये किलो तक मिलता है। इसके औषधीय गुण ऐसे है कि विदेशी बाजार में मांग बढ़ रही है। जिससे किसानों अच्छी कीमत मिलती है। इसकी खेती में किसानों जंगली जानकारों का खतरा नहीं होगा।

- इसके आलावा किसानों के पास बोक चॉय की खेती का भी एक अच्छा विकल्प है। यह एक विदेशी सब्जी है। यह किसानों को अच्छी कीमत दिला सकती है। लेकिन किसानों के पास बाजार होना चाहिए। भारत के किसान अब बोक चाय की खेती कर रहे है। इसकी कीमत की बात करें तो बाजार में एक तना करीब 120 रु में जाता है। इसकी खेती में किसानों को एक एकड़ से ₹200000 कमा सकते हैं।
- किसान चेरी टमाटर की खेती में भी मुनाफा हो रहा है। यह सेहत के लिए लाभकारी है। इसकी कीमत एक सामान्य टमाटर से अधिक मिलती है। जी हाँ इसकी कीमत 350 से 450 रु किलो और कभी-कभी 600 रु किलो तक पहुंच जाती है। इसके फल 70 से 80 दिनों बाद मिलते है। इसके बाद अब किसानों को 9 से 10 महीने तक फलन मिलता है। चेरी टमाटर कब्ज़ से राहत दिलाने में सहायक है, इसमें कैंसर की कोशिकाओं को मारने की क्षमता है, साथ ही मस्तिष्क क्षमता को बढ़ाने में सहायक, इससे वज़न कम हो सकता है, आंखों की रोशनी बढ़ती है, गठिया रोग में फायदा होता और बाल झड़ने जैसी समस्याओं को ठीक होता है। इस तरह इसकी मांग अधिक होती है।
यह भी पढ़े- लौकी के फल झड़ने की समस्या झटपट होगी दूर, घर पर बना यह शक्तिशाली लिक्विड फर्टिलाइजर करेगा कमाल