इन पौधों से घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति के साथ शांतिपूर्वक बीतेगा जीवन, जानें कौन-सा फूल घर में लगाना चाहिए

इन पौधों से घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति के साथ शांतिपूर्वक बीतेगा जीवन, जानें कौन-सा फूल घर में लगाना चाहिए

कौन-सा फूल घर में लगाना चाहिए

आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने घर पर बागवानी करते हैं और उन्हें अपने घर में रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूल लगाना बेहद पसंद होता है। वही बहुत से लोग वास्तु के हिसाब से भी अपने गमलों में फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं और यह सही भी है, क्योंकि ज्योतिष और वास्तु के अनुसार सुगंध और सुंदरता हमारे जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करती है। इसलिए हमें हमारे घर में वास्तु के अनुसार प्रभावशाली फूल ही लगाने चाहिए। 

आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही फूलों के पौधे के बारे में, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। आईए जानते हैं: 

1) पारिजात का फूल: पारिजात का फूल बहुत ही शुभ माना जाता है, इसके फूलों का रंग सफेद होता है। यह आपके जीवन को तनाव मुक्त कर सकता है और आपको बहुत खुशियां दे सकता है। इस फूल की यह खास बात है कि यह सिर्फ रात में ही खिलता है और सुबह होने तक मुरझा जाता है। इसका उपयोग खासकर लक्ष्मी पूजन पर किया जाता है। यदि आप अपने घर में शांति चाहते हैं, तो पारिजात का पौधा लगा सकते हैं।

2) मधु मालती: मधु मालती के पौधे का नाम तो आपने जरूर सुना ही होगा, यदि नहीं तो इसका फूल तो अवश्य ही देखा होगा। मधु मालती के फूल लाल रंग के होते हैं और गुच्छों में खिलते हैं। इसकी खुशबू अपने आसपास के वातावरण को भी सुगंध से भर देती है। यह एक ऐसा पौधा है जो साल भर फूल देता है, यह बेल के रूप में बढ़ता है और घर की छत, दीवार या खंबे के सहारे लगाया जा सकता है। इसके पौधे का हर भाग आयुर्वेदिक उपचार में उपयोगी होता है, इसे जरूर अपने घर में लगाएं।

3) सदा सुहागन: सदा सुहागन का फूल भारत में लगभग हर क्षेत्र में मिलता है और इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सदा सुहागन के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और इसे घर में लगाने से घर में धन संपत्ति हमेशा बनी रहती है। ध्यान रखने योग्य बात यह है कि सदा सुहागन को हमेशा पूर्व दिशा की ओर लगाएं और इसे सूखने बिल्कुल ना दें।

4) गुलाब: कांटेदार पौधे घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता, लेकिन आप गुलाब को अपनी गैलरी या छत पर लगा सकते हैं। घर के आसपास गुलाब हो तो आपसी प्रेम बना रहता है और इसकी खुशबू से मस्तिष्क में तनाव नहीं रहता। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपत्ति आती है क्योंकि यह माता लक्ष्मी का प्रिय पुष्प माना जाता है। यदि आप गुलाब का पौधा लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। 

5) गेंदा: वास्तु के हिसाब से घर में गेंदे के फूल को लगाना अत्यधिक शुभ माना जाता है क्योंकि यह बृहस्पति का पौधा है। यदि आप अपने घर की उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा में गेंदे के पौधे को लगाते हैं, तो यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करेगा साथ ही भगवान की कृपा भी आपके घर पर बनी रहेगी। इसके अलावा गेंदे के सुंदर रंग आपके मन को भी इस प्रसन्न रखेंगे। 

6) रात रानी: फूलों का रंग सफेद और गुच्छों में खिलते हैं। यह फूल अपनी दूर तक फैलने वाली खुशबू के लिए जाने जाते हैं और इन्हें चांदनी का फूल भी कहा जाता है। रातरानी के फूल आपको साल में सिर्फ 5 से 6 बार ही देखने को मिलेंगे और यह सिर्फ रात में ही खिलते हैं, लेकिन इसको घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप वास्तु के अनुसार सबसे अच्छा पौधा खोज रहे हैं, तो रात रानी सबसे उत्तम विकल्प है। 

7) गुड़हल: यदि वास्तु शास्त्र की माने, तो गुड़हल का पौधा भी घर के लिए शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुड़हल का फूल मां दुर्गा, भगवान गणेश और हनुमान जी को बहुत प्रिय है इसलिए पौधा घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ-साथ सुख शांति बनाए रखने में सहायक माना जाता है और इसे लगाने से ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं। यदि आप भी अपने घर में वास्तु के अनुसार गुड़हल लगा रहे हैं, तो इस उत्तर दिशा में लगाएं और शुक्रवार के दिन गुड़हल का पौधा लगाना अधिक शुभ होता है। 

यह भी पढ़े- मोगरा में टिमटिमाते तारों की तरह फूल नजर आएंगे, बस 3 बातों को बांध लें गांठ, पौधे में कभी नहीं होगी फूलों की कमी

8) कमल: कमल का फूल जितना सुंदर दिखता है, वास्तु के अनुसार घर में इसे लगाना उतना ही शुभ है। इस फूल का विशेष ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कमल का फूल लगा हो वहां आर्थिक समृद्धि आती है, क्योंकि यह फूल माता लक्ष्मी, सरस्वती और ब्रह्मा जी के साथ भगवान नारायण को बहुत प्रिय है। इसलिए एक कमल के फूल को घर में अवश्य लगाना चाहिए। 

कमल का फूल लगाने के लिए आप गमले या टैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान रखें: 

  • -जब आप इन पौधों को लगा रहे हैं तो सही तरीके से लगाएं।
  • -इनका भरपूर ख्याल रखें और किसी भी पौधे को सूखने ना दें।
  • -वास्तु के अनुसार, सही दिशा का चयन करके ही पौधों को लगाएं।
  • -यदि कोई पौधा सूख जाता है, तो वह शुभ नहीं माना जाता।

यह भी पढ़े- घर में आएगी खुशहाली, परिवार रहेगा सुखी और निरोगी, सही जगह लगाएं ये पेड़, घर की होगी कायापलट, घर के लिए 10 शुभ वृक्ष 

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment