Vertical gardening tips in Hindi: छोटी-सी जगह में फूल और सब्जी लगाने का ये जुगाड़ हरियाली से देगा ठंडक, जानें घर पर वर्टिकल गार्डन कैसे बनाएं?

बागवानी करने वाले लोगों को वर्टिकल गार्डन से क्या फायदे हैं, वर्टिकल गार्डन क्या है, वर्टिकल गार्डन कैसे तैयार करें, इसके बारे में इस लेख में पूरी जानकारी दी गई है, तो चलिए जानते हैं Vertical gardening tips in Hindi .

वर्टिकल गार्डन टिप्स इन हिंदी

आज के प्रदूषण भरे वातावरण से बचने का बहुत ही अच्छा उपाय घर पर गार्डनिंग करना हो सकता है। इससे बाहरी दुनिया को प्रदूषण से तो नहीं बचाया जा सकता लेकिन अपने घर को साफ़, ठंडी हवा जरूर मिल सकती है। इसिलए आजकल ज्यादातर लोग गार्डनिंग की तरफ बढ़ते जा रहे हैं और घर पर ही गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। घर पर गार्डनिंग करने के लिए कई तरीके होते हैं, उनमें से एक है वर्टिकल गार्डन। जिसे बनाने में कम जगह लगती है और आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे वर्टिकल गार्डन के लाभ, कैसे आप इसे तैयार कर सकते हैं? और भी बहुत कुछ, तो आइये जानते हैं वर्टिकल गार्डन से जुड़ी सारी जानकारी।

वर्टिकल गार्डनिंग का क्या मतलब है?

वर्टिकल गार्डनिंग, गार्डनिंग की ऐसी तकनीक है जिसमें आप पौधों को दीवारों, ग्रिल, स्टैंड, खम्बे और खिड़कियों पर हैंगिंग पॉट्स की मदद से लगाते हैं। इस तकनीक से गार्डनिंग करने पर आप बहुत ही कम जगह का उपयोग करके अपने घर में अधिक पौधे उगा सकते हैं। यह आजकल काफी प्रचलन में है। क्योंकि बड़े-बड़े शहरों में अपने फ्लैट्स और मकानों में जगह के अभाव में ज्यादातर लोग वर्टिकल गार्डनिंग तकनीक का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। यह होम गार्डनिंग का एक बेहतरीन तरीका है और इसे ग्रीन वॉल या लिविंग वॉल भी कहा जाता है। 

क्या हैं वर्टिकल गार्डन के फायदे?

वर्टिकल गार्डन बनाने के कई फायदे हो सकते हैं :

  • कम जगह में ज्यादा पौधे: वर्टिकल गार्डन का का सबसे बड़ा फायदा यही है कि वर्टिकल गार्डनिंग तकनीक से आप बहुत कम जगह भी बहुत से पौधे लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वर्टिकल गार्डनिंग में जमीन के बजाये दीवार, खम्बे, जाली आदि पर ग्रोबैग्स और हैंगिंग पॉट्स की मदद से पौधे लगाते हैं। इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर कर सकते हैं। 
  • घर दिखता है सुन्दर: वर्टिकल गार्डनिंग से आपके घर की दीवारें, जाली और बालकनी की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। क्योंकि हर जगह हरियाली और खूबसूरत पौधे ही दिखाई देते हैं। खूबसूरत होने के साथ-साथ घर का वातावरण ठंडा और शुद्ध बना रहता है, जिससे स्वास्थ भी बढ़िया बना रहता है।

घर पर वर्टिकल गार्डन कैसे बनाएं?

अगर आप भी अपने घर पर वर्टिकल गार्डन बनाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखते हुए ही गार्डन को तैयार होगा :-

  • सही जगह चुनें: वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक सही स्थान चुनना सबसे जरुरी है। घर की ऐसी दीवारों या खिड़कियों को चुनें, जिनपर धूप पर्याप्त मात्रा में आती हो और हवा का आवा-गमन भी अच्छा रहता हो। इसके अलावा वर्टीकल गार्डनिंग के लिए जगह मजबूत होनी चाहिए, जिस भी दीवार या खिड़की आप पौधे लगाएंगे वे उनका वजन सहन करने योग्य होनी चाहिए। 
  • मजबूत फ्रेम्स और स्ट्रक्चर: वर्टिकल गार्डनिंग के लिए कई प्रकार की फ्रेम्स और स्ट्रक्चर मिलते हैं, जो आपके गमलों को रखने या दीवार पर लटकाने के काम आते हैं। इन फ्रेम्स का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि फ्रेम्स मजबूत हो, क्योंकि काम मजबूती वाले फ्रेम्स दीवार से गिरने का डर बना रहता है और साथ ही अपनी दीवार, बालकनी और खिड़की के नाप के हिसाब से ही फ्रेम्स और स्ट्रक्चर खरीदें। 
  • गमलों का चयन: वर्टिकल गार्डनिंग के लिए हल्के और कम वजनी गमलों का ही इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के हैंगिंग पॉट्स की सहायता से भी आप आसानी से दीवारों और बालकनी में पौधे लगा सकते हैं। इनके अलावा लकड़ी, मेटल ग्रिल या वॉल माउंटेड पॉट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।  
  • वाटरप्रूफ बैक लगाएं: जब आप घर की दीवारों पर पौधे लगाएंगे, तो उन्हें पानी देने के कारन घर की घर की दीवारें गीली होंगी और उनमें सीलन लग सकती है। इससे बचने के लिए आप जहां भी पौधे लगा रहे हैं वहां वाटरप्रूफ बैक लगा दें जिससे दीवारें नमी से बची रहेंगी। 

इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आप आसानी से अपने घर पर एक बढ़िया सा वर्टिकल गार्डन तैयार कर उसमें अपने मनपसंद पौधे लगा पाएंगे। 

वर्टिकल गार्डन कैसे तैयार करें

यह भी पढ़े- गुलाब की खेती से किसान बदलें जिंदगी, कमाएं छप्परफाड़ मुनाफा, जानें गुलाब की खेती कैसे करें जिससे हो शानदार उत्पादन

वर्टिकल गार्डन में कौन से पौधे लगाएं?

आप हर तरह के पौधे अपने वर्टिकल गार्डन में लगा सकते हैं। जिसमें घर की सुंदरता को बढ़ाने वाले पौधे भी हो सकते हैं और सब्जियां भी हो सकती हैं। जो पौधे लटकते हैं, फैलते हैं और चढ़ते हैं वे वर्टिकल गार्डन परफेक्ट प्लांट्स हो सकते हैं। कई तरह के पौधे आप अपने घर पर बनाये वर्टिकल गार्डन में लगा सकते हैं :

  • लिपस्टिक प्लांट: ये बहुत ही खूबसूरत फूल का पौधा है और वर्टिकल गार्डन के लिए काफी प्रसिद्ध भी है। इसमें लाल फूल लगते हैं और इसकी हरी पत्तियां लाल फूलों के रंग के साथ मिलकर घर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। यह घर के अंदर और बाहर दोनों जगह उगाये जा सकते हैं और इनकी देखभाल भी कम करनी पड़ती है। 
  • मोम फूल (होया कार्नोसा): यह एक रेंगने वाली बेल है और इसके फूल और उनकी खुशबू बहुत शानदार होती है। इन्हें घर के बाहर या छत पर लगाना बेहतर होगा क्यूंकि इन्हें सूरज की रौशनी की आवश्यकता पड़ती है और साथ ही पानी भी अधिक ही देना पड़ता है। इसे लगाने से आपका गार्डन आकर्षित बन जायेगा।    
  • जड़ी बूटिया: अपने वर्टिकल गार्डन को उपयोगी बनाने के लिए घर को सुन्दर बनाने वाले पौधों के साथ-साथ जड़ी बूटियों को भी लगाएं। ऐसे पौधों को चुने जो जल्दी पक जाती हो और जिन्हें कम रौशनी की जरुरत पड़ती हो, जैसे कि तुलसी, पुदीना और अजमोद। यह आपके घर को ताजगी की खुशबू से भर देंगी और आपके काम भी आएँगी। 
  • सब्जियां : वर्टिकल गार्डन में आप ऐसी सब्जियों को लगा सकते हैं, जिन्हें आसानी से उगाया जा सकता है और कम जगह में उगाया जा सकता है। लेकिन सब्जियों को बालकनी या छत पर बने वर्टीकल गार्डन्स में ही लगाए, वह ही बेहतर होगा। इनमें आप उथली मूली, मटर, पालक, बैगन और भी बहुत कुछ लगा सकते हैं। सब्जियां लगाने से आपको बाहर मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियां नहीं खानी पड़ेंगी। 

वर्टिकल गार्डन की देख-भाल बहुत जरुरी 

वर्टिकल गार्डन आपके ज्यादा पौधों को कम जगह में तो लगा सकते हैं, लेकिन आपको वर्टिकल गार्डन और सभी पौधों का खास ध्यान रखना होगा वरना आपका गार्डन ख़राब हो जायेगा और मिट्टी में कीड़े भी लग सकते हैं। इससे बचने के लिए गार्डन की नियमित सफाई बहुत जरुरी होती है। समय-समय पर पौधों की बढ़ती टहनियों और बेलों को काटते रहें और ख़राब पत्तों की भी कटाई करते रहें।

यह भी पढ़े- Arbi ki kheti: किसानों को मालामाल बना देगी ये फसल, पत्ती से लेकर जड़ तक सबकुछ बिकता है, जानने अरबी की उन्नत किस्में

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment