दुधारू पशुओं का दूध बढ़ाने के जबरदस्त उपाय आजमाए, घर में बहेगी दूध की गंगा

दुधारू पशुओं का दूध बढ़ाने के जबरदस्त उपाय आजमाए। दुधारू पशुओं जैसे गाय, भैंस आदि का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई उपाय अपना सकते हैं। अगर आप इन उपायो को आजमाते है तो दुधारू पशुओ का दूध बढ़ता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते है।

संतुलित आहार

पशु को पौष्टिक और संतुलित आहार दें।

हरे चारे जैसे बरसीम, लोबिया, नेपियर घास के साथ सूखा चारा जैसे भूसा, तूड़ी आदि मिलाकर खिलाएं। खनिज मिश्रण और नमक जरूर दें। प्रोटीनयुक्त चारा चना, मूंग, मटर का चारा खिलाएं। मक्का, चना, बाजरा, सोयाबीन जैसी दानेदार चीजें दें।

स्वच्छ पानी की व्यवस्था

दुधारू पशुओ को दिन में कम से कम 3-4 बार साफ और ताजा पानी पिलाएं। पानी की कमी से दूध उत्पादन कम हो जाता है।

यह भी पढ़े: स्वाद में कड़वी लेकिन कमाई में जबरदस्त है यह सब्जी, जाने कैसे किसान बनेंगे इससे अमीर

स्वच्छता और देखभाल

दुधारू पशुओ के रहने की जगह साफ-सुथरी और हवादार होनी चाहिए। समय-समय पर पशु के शरीर की सफाई करें। गर्मी के मौसम में नहलाएं और छायादार स्थान पर रखें।

सही समय पर दवाई और टीकाकरण

दुधारू पशुओ का समय-समय टीकाकरण कराएं। कीड़े मारने की दवा 3-6 महीने में एक बार जरूर दें।

दूध निकालने की सही विधि

दूध निकालते समय पशु को आरामदायक माहौल दें। दूध निकालते समय पशु को प्यार से सहलाएं। हर बार एक ही समय पर दूध निकालें।

व्यायाम और खुला वातावरण

पशु को खुला घूमने का मौका दें। व्यायाम से भूख बढ़ती है और पाचन तंत्र सही रहता है।

यह भी पढ़े: इन फल्लियों की खेती भरेगी सबके खाली भंडार, किसानो के खिल उठेंगे भाग्य

आयुर्वेदिक उपाय

पशु को अजवाइन और मेथी के दाने खिलाने से दूध बढ़ता है। गुड़ और सरसों का तेल मिलाकर देने से दूध की मात्रा बढ़ती है। प्याज के रस को आटे में मिलाकर खिलाने से भी दूध उत्पादन बढ़ता है।

हॉर्मोनल संतुलन

प्रसव के बाद पशु को गैलक्टोगॉग दें। ऑक्सीटोसिन हार्मोन का संतुलन बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की कमी न होने दें।

साइलेज और फीड ब्लॉक का इस्तेमाल

साइलेज खिलाने से दूध उत्पादन बढ़ता है। संतुलित फीड ब्लॉक बाजार में मिलते हैं, जो दूध बढ़ाने में सहायक होते हैं।

मानसिक तनाव से बचाव

पशु को ज्यादा डराने-धमकाने से उसका दूध उत्पादन कम हो जाता है। पशु को शांत वातावरण दें।

यह भी पढ़े: सरसों के किसानों की चमकी किस्मत, सरसों के दाम ने पार किया हाई स्तर का लेवल, जाने आज के ताजा मंडी के भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद