आम के पेड़ों के फूलों को झड़ने से बचाने के लिए अपनाए यह सटीक उपाय और पाए फूलों से लदा हुआ पेड़। आजकल कई लोग इस समस्या से परेशान है की आम के पेड़ पर फूल तो बहुत सारे लगते है लेकिन झड़ जाते है। आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताते है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते है।
सही समय पर सिंचाई करना जरुरी
आम के पेड़ पर फूल आने के समय पेड़ को ज्यादा या बहुत कम पानी न दें।
आम के पेड़ पर हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे लेकिन जलभराव न हो।
उर्वरक का सही इस्तेमाल करना जरुरी
आम के पेड़ पर फूल आने से पहले दिसंबर और जनवरी माह में 2% यूरिया का छिड़काव करें।
आम के पेड़ पर फूल आने के समय 1% पोटैशियम नाइट्रेट और 0.5% बोरॉन का स्प्रे करें।
आम के पेड़ पर सूक्ष्म पोषक तत्वों के लिए जिंक, बोरॉन और मैग्नीशियम का छिड़काव भी आवश्यक है।
यह भी पढ़े: सरसों के रेट पहुंचे अपने हाई स्तर पर, रोजाना हो रहे भाव अपडेट, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव
कीट और रोग नियंत्रण से बचाव
आम के फूलों पर लगने वाले कीटों जैसे मिर्ची सूंडी, भृंग और माहू से बचाव करें।
आम के पेड़ पर नीम का तेल या इमिडाक्लोप्रिड जैसे कीटनाशकों का छिड़काव करें।
फूल झड़ने से बचाव के लिए स्प्रे
आम के पेड़ पर नेफथेलिन एसिटिक एसिड का 20 PPM का छिड़काव करें।
आम के पेड़ पर प्लानोफिक्स @ 1 मि.ली. प्रति 4 लीटर पानी में मिलाकर फूल आने के समय स्प्रे करें।
यह भी पढ़े: प्याज के भाव नहीं ले रहे रुकने का नाम, कई महीनो से भाव में आई तेजी, जाने आज किस और चला है मंडी भाव
मौसम का विशेष ध्यान दे
आम के पेड़ से फूल तेज़ हवा और बारिश से फूल जल्दी झड़ सकते हैं।
आम के पेड़ के आसपास हवा से बचाने के लिए घेरा बनाएं।
गौमूत्र और जैविक छिड़काव करें
आम के पेड़ पर 10% गौमूत्र का छिड़काव करें ताकि फूल झड़ने से रोकने में मददगार होता है।
आम के पेड़ पर नीम तेल और पंचगव्य का छिड़काव जैविक समाधान के रूप में कारगर होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
फूल आने के समय पेड़ पर बिल्कुल भी चढ़ाई न करें। नियमित रूप से पेड़ की कटाई-छंटाई करें ताकि पर्याप्त धूप और हवा पेड़ को मिल सके। इन सभी उपायों को अपनाकर आम के फूलों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: इस पेड़ से खेती केवल एक एकड़ में देगी करोड़ रूपए की कमाई, जाने खेती का तरीका