गन्ने की ये किस्म गर्मियों के मौसम में खेती के लिए बहुत उपयुक्त होती है इसकी खेती से न केवल ज्यादा पैदावार मिलती है बल्कि ये कई रोग के प्रति प्रतिरोधी होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
गन्ने की ये किस्म से किसानों की चमकेगी किस्मत
गन्ने की खेती बहुत ज्यादा मुनाफे देने वाली होती है इसकी खेती में ज्यादा और अच्छी गुणवत्ता वाली पैदावार के लिए अच्छी किस्म का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको गन्ने की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत शानदार उच्च उपज देने देने वाली होती है ये किस्म सूखे और जल जमाव को सहने योग्य होती है इसकी खासियत ये है की रतुआ रोग और कांगियारी के प्रति काफी प्रतिरोधी होती है। हम बात कर रहे है गन्ने की 98014 किस्म की खेती की ये गन्ने की एक लोकप्रिय किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप गन्ने की 98014 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। गन्ने की 98014 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली 6.5 से 7.5 के बीच pH वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती के लिए खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद गन्ने की 98014 किस्म की फसल करीब 12 से 13 महीने में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप गन्ने की 98014 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार पैदावार देखने को मिलेगी। एक एकड़ में गन्ने की 98014 किस्म की खेती करने से करीब 35-40 टन की पैदावार देखने को मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। आपको बता दें इस किस्म में अधिक रेशा होने के कारण कीटों और जंगली सुअरों से कम नुकसान होता है।