साक्षात अमृत्तुल्य है यह पौधा, मनुष्य शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं, बीमारियों को करता है जड़ से खत्म

साक्षात अमृत्तुल्य है यह पौधा। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी अमृत से कम नहीं है। बता दे गवर्नमेंट कॉलेज झुंझुनू के प्रोफेसर डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल का कहना है कि प्राचीन भारत में इस तरह के वैद्य मनुष्य शरीर में पनप रहे बड़े-बड़े रोगों को जड़ी बूटियो के द्वारा खत्म किया करते थे। लेकिन आज समय के साथ-साथ प्राचीन चिकित्सा व्यवस्था बिना जानकारी के चलते लुप्त होती जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय धौलपुर की तरफ से आयोजित फ्यूचरिस्टिक एप्रोच का विकसित भारत 2047 विषय पर व्याख्यान देने आए थे। इन्होंने अपने व्याख्यान में बहुत सारी ऐसी कई जरूरी जानकारी दी जो मानव जीवन में पेड़ पौधे और वनस्पतियों का सीधा गहरा नाता दिखाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कचनार के पत्तों के फायदे

शोधकर्ता डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल का कहना है कि हिंगोट फल को खाने से कोई तरह के फायदे होते हैं। जैसे अल्सर, काली खांसी, नींद की बीमारी समेत त्वचा रोग को भी ठीक करता है। जिसके साथ ही कचनार के पौधे के पत्ते का रस शरीर में कोई तरह की गंभीर बीमारियों को रोकने में मदद करता है। कचनार के पत्ते खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: कड़ाके की ठंड में दुधारू पशु को बरसीम के साथ खिलाए यह फ्री में मिलने वाली घास, घर में बहेगी दूध की नदियां

कचनार के पत्तों का इस्तेमाल

कचनार के पत्तों का उपयोग कई तरह से किया जाता है। कचनार के पत्तों का उपयोग करके मासिक धर्म चक्र को कंट्रोल करने में मदद करता है साथ ही कचनार के पत्तों में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो की त्वचा की एलर्जी, दाद और खुजली जैसी दिक्कतों को दूर करते हैं। कचनार के पत्तों का चूर्ण खाने से थायराइड ग्रंथि से जुड़े सभी रोगों को दूर किया जा सकता है।

तुलसी का पौधा है रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर

तुलसी के पौधे में कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से रुधिर कणिकाओं को विकसित किया जाता है। जोकि रोग प्रतिरोधक क्षमता का शरीर में केंद्र कही जाती है। इतना ही इसी प्रकार अश्वगंधा का पौधा भी शरीर के रोगों को दूर करने में सहायक होता है।

रोगों में कई तरह से सहायक होते है पौधे

अगर आप सही जानकारी के साथ वनस्पतियों का इस्तेमाल करते है तो आप कई तरह के रोगों को जड़ से खत्म कर सकते है। लेकिन आज के लोग इन पौधों की केवल प्रदूषण रोकने का एक मात्रा साधन समझते है। वही दैनिक जीवन में घरों में पाए जाने वाले सभी पेड़ पौधे रोगों को रोकने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते है।

यह भी पढ़े: भैंसो की यह 4 नस्लों का पालन भर देगा पैसों से घर का भंडार, जाने इन खास नस्लों के नाम

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद