इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है और मुनाफा बहुत जबरदस्त होता है। तो चलिए इस जानते है कौन सी किस्म है।
फायदे का सौदा है ये फल की खेती
केले की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है आज हम आपको केले की एक ऐसी उन्नत किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है केले की इस किस्म की डिमांड बाजार में बहुत होती है इसकी खेती से न केवल अधिक उपज प्राप्त होती है बल्कि ये कई रोगों के प्रतिरोधी भी होती है आप केले की इस किस्म की खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है केले की रोवेस्टा किस्म की खेती की ये केले की एक उन्नत, मज़बूत और रोग प्रतिरोधक किस्म है इस किस्म के पौधे ड्वार्फ़ कैवेंडिश से ज्यादा लंबे होते है रोवेस्टा केले मीठे होते है और पकने पर चमकीले पीले रंग के हो जाते है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
![](https://khetitalks.com/wp-content/uploads/2025/02/banana_adm_2022_03_09_01_36_27pm-1.jpg)
कैसे करें खेती
अगर आप केले की रोवेस्टा किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। केले की रोवेस्टा किस्म की खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु अच्छी होती है रोबस्टा केले की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी की जरूरत होती है मिट्टी का पीएच मान 5.5-7.0 के बीच होना चाहिए। रोबस्टा केले की खेती में उच्च घनत्व रोपण विधि का इस्तेमाल किया जाता है इस विधि में 1.8×3.6 मीटर के अंतराल पर प्रति गड्ढे तीन या चार पौधे लगाए जाते है रोपाई के बाद रोबस्टा केले के पौधे करीब 8 से 9 महीने में फल देना शुरू कर देते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप केले की रोवेस्टा किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है लोग इसका सेवन करना ज्यादा पसंद करते है इसकी खेती में एक घौंद का वजन 25-30 किलो होता है एक एकड़ में केले की रोवेस्टा किस्म की खेती से आप 4 से 5 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। रोबस्टा केले की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है ये केले की एक उच्च उपज देने वाली उन्नत किस्म है।