आम के पेड़ों पर मंडरा रहे कीटों का काल बन जाएंगे ये ख़ास उपाय, जाने कुछ ख़ास टिप्स

आम के पेड़ों पर मंडरा रहे कीटों का काल बन जाएंगे ये ख़ास उपाय, जाने कुछ ख़ास टिप्स। आम के पेड़ में फूलों पर कई प्रकार के कीट मंडराते रहते है जिसके कारण आप के फूल झड़ जाते है। आम के पेड़ों पर फूल आने के समय कई कीट हमला कर देते है यह एक बहुत ही आम समस्या है। लेकिन कई लोगो को इस परेशानी से कैसे छुटकारा पाना है इसके बारे में नहीं पता होता है। इससे बचाव के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताते है।

घरेलु उपाय

नीम तेल को आपको लगभग 5 मिलीलीटर नीम तेल को प्रति लीटर पानी में मिला कर स्प्रे करना होता है। इसके साथ ही लहसुन और मिर्च को बारीक़ करके पानी में मिला ले और इसको अच्छे से छानकर इसका स्प्रे कर दे। फेरोमोन ट्रैप एक ऐसा उपाय है जो कीटों को आकर्षित करके इनकी संख्या को कम करने में बहुत ज्यादा मददगार होता है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि लेडीबर्ड बीटल और परजीवी ततैया, यह बहुत ही हानिकारक कीट को खा जाते हैं। इन उपायों से आप आम के पेड़ो से कीटों को भगा सकते है।

यह भी पढ़े: गोड्डा में ड्रैगन फ्रूट की खेती साबित हो रही किसानों के लिए फायदे का सौदा, कम लागत में हो रही धांसू कमाई, सरकार से मिलेगी मदद

रासायनिक उपाय

आप रासायनिक तरीके से भी इन कीटों को भगा सकते है। आप इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL: 0.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिला करके आम के पेड़ पर इसका छिड़काव कर सकते है। दूसरा उपाय आप स्पिनोसैड 45% SC: 0.3 मिली प्रति लीटर पानी में मिला करके फूलों पर स्प्रे कर देना चाहिए। तीसरा आप क्लोरपाइरीफॉस 20% EC: 2.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिला करके आम के फूलो पर स्प्रे करना चाहिए। इन उपायों को अपना करके आप कीटों से आम के पेड़ो को बचा सकते है।

ख़ास उपाय

आम के पेड़ो को के आसपास सूखी मिट्टी के कारण कीटों की संख्या बढ़ते जाती है। इसके लिए आपको समय पर इसकी सिंचाई करते रहना चाहिए। अगर आप आम के पेड़ो के आसपास गहरी जुताई करते है तब इसके जरिये कीटों के अंडे और प्यूपा पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। वही आप इन कीटों को भगाने के लिए पीले चिपचिपे ट्रैप से उड़ने वाले कीटों को पकड़ने में बहुत ज्यादा सहायता होती हैं। इस प्रकार आप कीटों को भगा सकते है।

यह भी पढ़े: अब होगी ज्यादा पैदावार, कम खर्च में! PAU ने विकसित की धान की नई चमत्कारी किस्म

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment