लहसुन के दामों में आया जबरदस्त उछाल, प्याज के दाम बने स्थिर तो वही आलू के दाम हुए मजबूत, जाने आज के लहसुन, प्याज के ताजा रेट

On: Tuesday, December 24, 2024 11:00 AM

मध्य प्रदेश की प्रमुख इंदौर कृषि उपज मंडी में लहसुन के भाव में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। लहसुन की आवक की बात करें तो इसके केवल 2500 कट्टे ही रही है। वही लगभग 2 से ₹3000 प्रति क्विटल भाव में तेजी देखने को मिली है। इसकी लगातार ज्यादा आवक की वजह से दो-तीन दिन पहले इसके भाव में कमी देखने को मिली थी। भाव में कमी की वजह से किसानों में निराशा छा गई थी। लेकिन अब आवक की कमी की वजह से भाव लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।

बता दे लहसुन का टोटल लॉट 27000 रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर बिके है। इतना ही नहीं आलू के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। जहां आलू की 15000 और प्याज की आवक 30 कट्टे रही है। आइए लहसुन, प्याज और आलू के ताजा मंडी भाव जानते है।

इंदौर मंडी में लहसुन के दाम

लहसुन सुपर गोल्ड के दाम लगभग 26000 से 27000 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

मीडियम लहसुन के दाम लगभग 20000 से 22000 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

बारीक लहसुन के दाम लगभग 16000 से 17000 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के दामों में आई रिकॉर्डतोड़ तेजी, आसमान छूने लगे भाव, जाने आज का ताजा भाव

इंदौर मंडी में आलू के दाम

आलू चिप्स के दाम लगभग 2600 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

ज्योति आलू के दाम 1700 से 1800 प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

पुखराज आलू के दाम लगभग 14 से ₹1500 प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

एटीएल मीडियम आलू के दाम लगभग 2000 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

पुखराज मीडियम के दाम 1000 से ₹1200 प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

यह भी पढ़े: गेहूं के दामों में आई जोरदार तेजी, गेहूं के दाम पहुंचे इतने रुपए क्विंटल तो वही आटे की कीमतों ने बढ़ाई जनता की मुश्किले

इंदौर मंडी में प्याज के दाम

प्याज के दाम लगभग 2000 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले हैं।

एवरेज प्याज के दाम लगभग 1400 से 1500 प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

गोल्टा प्याज के दाम लगभग 1300 से ₹1400 प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

गोल्डी प्याज के दाम लगभग 900 से 1000 प्रति क्विंटल देखने को मिला है।

इस प्रकार इन तीनों ही चीजों में किसी में दाम स्थिर है तो किसी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल लहसुन, प्याज और आलू के मंडी भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

यह भी पढ़े: किसानो की लग गई लॉटरी, सरकार ने इन 24 फसलों को MSP पर खरीदने को लेकर दी मंजूरी, इन किसानों को होगा फायदा

Leave a Comment