मुर्गी पालन कमाई का एक ऐसा जरिया है जिनको किसान हो या पशुपालक दोनों ही अपना कर कमाई करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मुर्गों की नस्लों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इसकी कीमत में एक चमचमाती स्पोर्ट्स बाइक खरीद सकते हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना ऐसी कई मुर्गियां दुनिया में पाई जाती है जिनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इनकी कीमत में अच्छी खासी नई-नवेली बाइक आ जाए। आइए अब हम आपको बताते हैं कि इस महंगी से महंगी मुर्गों की इस लिस्ट में कौन-कौन सी मुर्गियां शामिल है।
अयम सेमानी मुर्गी
अयम सेमानी मुर्गी जो दुनिया की सबसे महंगी मुर्गियों की लिस्ट में शामिल है। इस मुर्गी को “लैंबोर्गिनी चिकन” के नाम से भी जाना जाता है। इस मुर्गी को इंडोनेशिया में देखा जाता है। आपको बता दे इस मुर्गी की कीमत इंडोनेशिया में 2500 डॉलर है। इसका मतलब यह है कि इसकी भारतीय कीमत 2 लाख 8 हजार से भी ज्यादा है। यह दुनिया की सबसे महंगी मुर्गियों में से एक है।
डॉन्ग ताओ मुर्गा
डॉन्ग ताओ मुर्गा एक ऐसा मुर्गा है जो वियतनाम में पाया जाता है। बता दे कि इस मुर्गी का वजन लगभग 10 किलो के करीब होता है। साथ ही यह मुर्गा वियतनाम में $2000 में बिकता है। इसका मतलब यह है कि यह इसकी भारतीय कीमत 1 लाख 66 हजार है। यह मुर्गा दुनिया में सबसे महंगी मुर्गियों में से एक है।
कड़कनाथ मुर्गा
भारत में पाए जाने वाला कड़कनाथ मुर्गा जिसकी कीमत प्रति किलो 1000 से ₹1500 पाई जाती है। दुनिया में पाए जाने वाले सबसे महंगे मुर्गों में से यह भी एक मुर्गा है। इसका पालन बड़े स्तर पर किया जाता है और इसके पालन से अच्छी कमाई की जा सकती है।
यह भी पढ़े: बकरे के मीट की मार्केट में बढ़ी जबरदस्त डिमांड, किसान और पशुपालक बकरी का पालन कर हो जाएंगे मालामाल
सेराम मुर्गा
सेराम मुर्गा मलेशिया में पाए जाने वाला मुर्गा है। यह मुर्गा कद में बहुत छोटा होता है और साथ ही इसका वजन भी बहुत हल्का पाया जाता है इतना ही नहीं यह मुर्गा अपने वजन के लिए फेमस होता है। इस मुर्गे की कीमत 85 हजार तक हो सकती है। यह दुनिया के सबसे महंगे मुर्गों में से एक है।
सिल्की मुर्गी
सिल्की मुर्गी चीन में पाई जाने वाली मुर्गी है। इस मुर्गी को अपने रेशमी पंखों की वजह से जाना जाता है साथ ही यह मुर्गी सबसे महंगी बिकने वाली मुर्गियां में से एक है। इस मुर्गी की कीमत ₹50000 तक होती है। इस मुर्गी के पालन से पशुपालक मालामाल हो सकते हैं।