किसानों के लिए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने आज 2 मार्च 2025 को कई बड़े ऐलान किये है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
किसानों का जीवन होगा समृद्ध
केंद्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। जिसमें कई तरह की योजनाएं किसानों के लिए चलाई जा रही है। आज मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने किसानों को आभार प्रकट करते हुए किसानों के जीवन को समृद्ध बनाने की बात की है। जिसमें सरकार ने बताया कि उनका संकल्प है कि प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि होगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी। तो चलिए आपको बताते हैं सीएम के बड़े ऐलान।
उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र
किसान अगर उन्नत बीजों का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें अधिक पैदावार मिलेगी। जिससे कमाई भी अधिक होगी। इसके अलावा उन्नत कृषि यंत्रों की मदद से किसान खेती के काम आसानी से सही तरीके से कम लागत में कर सकते हैं। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि हमारे प्रदेश में सोयाबीन की खेती कई किसान कर रहे हैं। लेकिन उत्पादन उन्हें 5 से 8 क्विंटल के बीच में ही मिल रहा है। लेकिन ब्राजील और इसराइल जैसे देशों में 25 से 30 क्विंटल उत्पादक किसानों को मिल रहा है तो जब वह कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते।
जबकि वहां बारिश 7 इंच तक होती है। वही हमारे यहां 30 इंच की बारिश होती है। यानी की, सिंचाई की अच्छी सुविधा है तो अगर हम वहां के उन्नत बीज लगाएंगे तो 20 से 25 क्विंटल उत्पादन मिलेगा। जिससे किसानों का जीवन अच्छा होगा। इस कठिनाई वाले जीवन से किसान उभर पाएंगे। इसलिए सरकार किसानों को अच्छे बीज देगी ताकि हर किसान की जिंदगी बदल जाए।
यह भी पढ़े- धान के किसानों को मिली बड़ी सौगात, 4 हजार रु प्रोत्साहन राशि देगी सरकार, जानें सीएम का निर्णय
सीएम ने बताया कि पूरे प्रदेश में मेले का आयोजन होगा। ताकि किसानों तक उन्नत कृषि, यंत्र उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिल सके। किसान अधिक उत्पादन प्राप्त करके आमदनी में वृद्धि कर सकें।
खेती लाभदायक बने और किसानों का जीवन समृद्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 2, 2025
आने वाले समय में उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसान अधिक उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकें : CM… pic.twitter.com/3ZKA7LeXUl
किसानों को धन्यवाद
इतना ही नहीं सीएम ने आज के इस अवसर पर किसानों को आभार व्यक्त किया। किसानों से कहा कि यह सरकार किसानों की है। वह चाहते हैं इसी तरह किसानों का प्रेम बना रहे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह उन्हीं का घर है और उन्हीं के घर में वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। किसानों के माध्यम से ही यह सरकार बनी है। इसीलिए सरकार भी अच्छे ढंग से खेती करने में किसानों की मदद करेगी।