रबी फसलों की खेती में किसान जुटे हुए हैं। इसमें किसान अगर फसल बर्बाद के बाद होने वाले आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं तो रबी फसल का बीमा करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं किस फसल पर कितना मुआवजा मिलेगा-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है। जिसमें किसानों को आर्थिक नुकसान से बचने के लिए भी योजनाएं हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है। अगर किसान की फसल किसी तरह से बर्बाद होती है तो सरकार किसान को आर्थिक नुकसान नहीं होने देगी। बल्कि उनकी मदद करेंगे तो गेहूं, चना जैसे अन्य रबी की फसले खराब होती है तो किसान को मुआवजा मिल सकता है। लेकिन उसके लिए उन्हें 31 दिसंबर से पहले पहले अपने फसल का बीमा करवाना होगा।
तो चलिए आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किस फसल पर कितना मुआवजा मिलेगा और उसके लिए किसान को कितनी प्रीमियम राशि जमा करनी होगी।
रबी फसलों पर मिलने वाला मुआवजा
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए कि गेहूं, सरसों, चना, मसूर आदि की खेती पर किसानों को कितना मुआवजा मिलेगा और प्रीमियम राशि कितनी देनी पड़ेगी-
- गेहूं के किसानों को ₹36000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। जिसमें 540 रुपए उन्हें प्रीमियम राशि देनी पड़ेगी।
- इसके अलावा सरसों के किसानों की बात करें तो ₹20000 उन्हें मुआवजा मिलेगा। अगर किसी कारण से फसल खराब होती है तो इसके लिए किसानों को ₹300 एक हेक्टेयर के हिसाब से प्रीमियम देना होगा।
- चना के किसानों को सबसे ज्यादा बीमित राशि मिल रही है। जिसमें 37000 बताया जा रहा है जिसके लिए किसानों का 560 रुपए प्रीमियम देना होगा। यह राशि एक हेक्टेयर के अनुसार बताई जा रही है।
- मसूर के किसानों को भी बीमित राशि 26,400 मिलेगी, लेकिन किसानों को 393 प्रीमियम देना पड़ेगा।
इस तरह आप देख सकते हैं कितनी छोटी सी राशि में किसान फसल खराब होने के आर्थिक नुकसान की चिंता से बच सकते हैं। \
आवश्यक दस्तावेज
किसान अगर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा और आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार आप जान सकते हैं-
- किसान का आधार कार्ड
- जमीन के कागज
- किसान द्वारा घोषणा पत्र
- किसान की ऋण पुस्तिका
- बुवाई प्रमाण पत्र
- किसान के बैंक खाते की जानकारी आदि।
आवेदन की प्रक्रिया
31 दिसंबर 2024 से पहले किसानों को फसल बीमा करवाना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वह किसान जो की अग्रणी किसान है तो किसान क्रेडिट कार्ड पर फसल प्राप्त कर सकते हैं। सहकारी बैंक को या फिर बैंक जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर भी जन सेवा केंद्र है वहां पर भी फसल बीमा करवा सकते हैं।
यह भी पढ़े- 15 दिन में गेहूं की फसल सैकड़ों कल्लो से भर जाएगी, ₹120 के खर्चे से बंपर होगी पैदावार, जानिए क्या डालें